गूगल ने हाल ही में कई बड़े अपडेट्स की घोषणा की है। एंड्रॉइड यूजर्स हों या गूगल की ऑनलाइन सर्विस इस्तेमाल करने वाले… ये बदलाव सीधे यूजर्स के रोजमर्रा के अनुभव को बेहतर कर सकेंगे। कंपनी अपने इकोसिस्टम को ज्यादा स्मार्ट और यूजर फ्रेंडली बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पहली बार एंड्रॉइड से आईफोन में भी फाइलें डायरेक्ट ट्रांसफर करने का विकल्प यूजर्स को दिया जाएगा। 1. एंड्रॉइड 17 – एप में डार्क मोड, बबल्स फीचर आएंगे गूगल का नया ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड-17 बीटा में है और जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। यह अब प्लेटफॉर्म स्टेबिलिटी स्टेज में पहुंच चुका है, यानी इसके फीचर्स लगभग फाइनल हो चुके हैं। बबल्स फीचर अब यूजर एक साथ कई एप्स को छोटे बबल के रूप में स्क्रीन पर रख सकते हैं। टैप करके एप खोल सकते हैं। 5 से 6 एप्स तक साथ चला सकेंगे। डार्क मोड उन एप्स पर भी डार्क थीम लागू की जा सकेगी जिनमें यह सुविधा नहीं है। पहली बार ये फीचर दिया गया है। 2.गूगल मैप्स – आस्क मैप्स और इमर्सिव व्यू जैसे फीचर अब सिर्फ नेविगेशन नहीं, स्मार्ट असिस्टेंट बन रहा है गूगल मैप्स। इसे अब एक गाइड और असिस्टेंट की तरह विकसित किया जा रहा है। इसमें गूगल जेमिनी के साथ इंटीग्रेशन भी किया जा रहा है। आस्क मैप्स इसमें यूजर अब सिर्फ जगह नहीं खोजेंगे, बल्कि अपनी पसंद के हिसाब से सवाल पूछ सकेंगे जैसे शह?
गूगल के 5 अपडेट्स; एंड्रॉइड फोन में मिलेगा डार्क मोड:मैप्स से सवाल-जवाब पूछें, जीमेल आईडी बदलने की सुविधा मिलेगी
By worldprime
On: अप्रैल 4, 2026 2:54 अपराह्न
---Advertisement---





