क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

गैंगरेप पीड़ित की मौत, गांव में फोर्स तैनात:भाई बोला- पुलिस रात में ही अंतिम संस्कार का दबाव बना रही थी

On: जनवरी 31, 2026 8:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
गैंगरेप पीड़ित की मौत, गांव में फोर्स तैनात:भाई बोला पुलिस रात में ही अंतिम संस्कार का दबाव बना रही थी
---Advertisement---

मेरठ में गैंगरेप के बाद 14 साल की लड़की ने जहर खा लिया। अस्पताल में 5 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार रात उसने दम तोड़ दिया। पीड़ित की मौत के बाद परिवार ने हंगामा कर दिया। पुलिस पर एक्शन न लेने का आरोप लगाया। पुलिस ने आनन-फानन में देर रात ही लड़की का पोस्टमॉर्टम कराया और फोर्स के साथ डेडबॉडी गांव भेज दी। पीड़ित के भाई का कहना है कि पुलिस रात में ही शव के अंतिम संस्कार का दबाव बना रही थी, लेकिन हमने साफ कह दिया कि जब तक मंत्री नरेंद्र कश्यप हमसे मिलने नहीं आएंगे, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस मामले को अफेयर से जुड़ा हुआ बता रही है। हालात तनावपूर्ण देख बहसूमा गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई है। गांव में आने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता गांव पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… पुलिस के मुताबिक, बॉयफ्रेंड ने 25 जनवरी की रात लड़की को बहाने से घर बुलाया था। बंधक बनाकर दोस्तों के साथ कुकर्म किया। जब लड़की बेहोश हो गई तो आरोपी फरार हो गए। अगले दिन यानी 26 जनवरी को सुबह 3 बजे बॉयफ्रेंड की मां कमरे में गई तो लड़की खून से लथपथ बेसुध पड़ी थी। मां ने लोगों की मदद से लड़की को उसके घर पहुंचाया। 2 घंटे के बाद उसे होश उसे आया। परिजनों ने पूछा तो उसे आपबीती सुनाई। फिर कमरे में जाकर सुसाइड करने की कोशिश की। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। बहसूमा थाने में आरोपी, उसके भाई और मां समेत 4 लोगों पर FIR कराई। 30 जनवरी को इलाज के दौरान पीड़ित ने दम तोड़ दिया। कोई एक्शन न होने पर पीड़ित के भाई ने SSP को चिट्ठी लिखी। कहा- पुलिस ने मेरी शिकायत की जगह अपने हिसाब से FIR लिखी और हमें ही डरा-धमका रहे हैं। इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश जारी है। लड़की के भाई ने कहा- मेरी बहन खून से लथपथ थी एसएसपी बोले- युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया- बहसूमा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की का अपने मोहल्ले के साथ एक लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच मिलना-जुलना चल रहा था। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा पीड़ित परिवार द्वारा जिन अन्य लोगों के नाम बताए गए हैं, उन्हें भी हिरासत में लेने की कार्रवाई की जा रही है। ————————- ये खबर भी पढ़ें नोएडा में BMW से जा रही महिला यूट्यूबर से छेड़खानी:कार सवार युवकों ने पीछा कर अश्लील इशारे किए, कपल ने माफ किया ग्रेटर नोएडा में जानी-मानी महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर का पीछा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली के DND फ्लाईओवर से लेकर ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक कार सवार युवकों ने उनका पीछा किया। पढ़िए पूरी खबर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });