पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी श्री मुक्तसर साहिब पुलिस थाना की पुलिस ने 2 साल पुराने मामले में की है। गैंगस्टर के माता-पिता अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास होटल में ठहरे हुए थे। इनकी पहचान शमशेर सिंह और उसकी पत्नी प्रीतपाल के रूप में हुई है। जिस मामले में गिरफ्तारी हुई, उसकी FIR तीन दिसंबर 2024 को दर्ज की गई थी। यह केस गांव उडेकरन के रहने वाले व्यक्ति की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4), 351(1) और 351(3) के तहत दर्ज किया गया। दोनों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला… फिरौती से मिली रकम पर ही गुजर-बसर कर रहे माता-पिता मुक्तसर साहिब पुलिस के मुताबिक, जब इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई, उस समय बंबीहा गैंग और गोल्डी बराड़ साथ-साथ काम कर रहे थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गोल्डी के परिजनों के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था और वे फिरौती से मिली रकम पर ही गुजर-बसर कर रहे थे।
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पेरेंट्स अरेस्ट:अमृतसर के होटल से पकड़े, पंजाब पुलिस ने 2 साल पुराने केस में की कार्रवाई
By worldprime
On: जनवरी 27, 2026 6:44 पूर्वाह्न
---Advertisement---











