क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने वाले की दूसरी माफी:बोला- भाई-बेटा समझकर माफ कर दो, पहली माफी के तरीके से सिख श्रद्धालु खुश नहीं थे

On: जनवरी 20, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने वाले की दूसरी माफी:बोला भाई बेटा समझकर माफ कर दो, पहली माफी के तरीके से सिख श्रद्धालु खुश नहीं थे
---Advertisement---

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले मुस्लिम युवक ने दोबारा माफी मांगी है। युवक ने फिर यह तर्क दिया कि उसे मर्यादा का पता नहीं था। दूसरी बार माफी की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि पहली माफी के वीडियो में युवक ने जेब में हाथ डाल रखे थे। इस वजह से सिख श्रद्धालुओं को यह तरीका पसंद नहीं आया और कहा कि माफी मांगने का तरीका भी मर्यादित है। इसलिए अब जारी किए वीडियो में युवक ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। हालांकि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की तरफ से युवक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराई गई है। इससे पहले जब गुजरात की युवती अर्चना मकवाना ने गोल्डन टेंपल में योग किया था तो तब SGPC ने उस पर केस दर्ज करवा दिया था। इसको लेकर भी सोशल मीडिया पर SGPC के ऊपर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। गोल्डन टेंपल में युवक के 2 वीडियो सामने आए 1. मुंह में पानी लिया, फिर वहीं थूक दिया​​​​​​ सुब्हान रंगरीज ने इंस्टाग्राम पर अपनी 2 वीडियो शेयर की। एक वीडियो में वह पवित्र सरोवर में नंगे पैर डालकर बैठा है। इस दौरान वह 2-3 बार मुंह में पानी लेता है और एक बार उसी में थूक देता है। इस दौरान वह यह भी दिखाता है कि मेरे सामने ही गोल्डन टेंपल है। यह वीडियो बनाने से साफ है कि उसका मकसद यहां रील बनाना ही था। 2. मैं टोपी में, किसी ने एतराज नहीं जताया, सब भाई-भाई दूसरे वीडियो में वह कहता है कि मैं आज गोल्डन टेंपल, पंजाब आया था। भाई ऐसा हिंदुस्तान चाहिए, यहां पर सबने अपने सिर पर पगड़ी बांध रखी है। सारे अपने पंजाबी भाई हैं। सिर्फ मैंने सिर पर टोपी लगा रखी है, लेकिन किसी ने मुझसे ये नहीं पूछा कि भाई, तुमने टोपी क्यों लगा रखी है। क्योंकि हिंदू, मुस्लिम, सिख ईसाई, आपस में हैं भाई-भाई और भाई-भाई ही बनकर रहना चाहिए। विवाद हुआ तो माफी मांगी, हाथ जेब में डाले हुए थे सरोवर में कुल्ला करने को लेकर विवाद हो गया। SGPC ने भी इस पर एतराज जताया। जिसके बाद सुब्हान रंगरीज ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। इसमें उसने कहा- भाइयों, मैं 3 दिन पहले श्री दरबार साहिब गया था। बचपन से मैं वहां जाना चाहता था। मुझे वहां की मर्यादा के बारे में नहीं पता था। मैंने सरोवर के पानी से वजू किया था, धोखे से मेरे मुंह से पानी निकलकर उसमें गिर गया। मैं सारे पंजाबी भाइयों से सॉरी बोलता हूं। मैं वहां आकर भी सॉरी बाेलूंगा। मैं पूरी सिख कम्युनिटी को सॉरी बोलता हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। दूसरी बार माफी में युवक ने क्या कहा… दिल्ली के रहने वाले सुब्हान रंगरीज ने 17 सेकेंड का वीडियो जारी किया। इसमें उसने कहा- जब मैं दरबार साहिब गया था, तब मुझसे एक बड़ी गलती हो गई। यह गलती भूलवश हुई थी। मुझे वहां की मर्यादा की पूरी जानकारी नहीं थी, नहीं तो मैं ऐसी गलती कभी नहीं करता। आप मुझे अपना बेटा समझकर, अपना भाई समझकर माफ कर दीजिए। इस दौरान उसने एक बार हाथ भी जोड़ा। वीडियो के ऊपर भी उसने सॉरी दिल से लिखा हुआ था। युवक को दूसरी बार माफी क्यों मांगनी पड़ी युवक का वीडियो वायरल हुआ और विवाद बढ़ा तो युवक ने माफी मांग ली। मगर, सिख समुदाय ने उसके हाव-भाव को लेकर एतराज किया। जिसमें उसके भीतर कहीं भी गलती होने जैसा भाव नहीं दिखा। सिख संगत को एतराज था कि उसके हाव-भाव में कहीं भी धार्मिक भावनाएं आहत करने का पता चलने के बाद भी पश्चाताप जैसा कुछ नहीं दिखा। उसने माफी मांगते वक्त विनम्रता नहीं दिखाई। कौन है युवक, जिसे 2 बार माफी मांगनी पड़ी सुब्हान रंगरीज दिल्ली का रहने वाला है। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। उसने इंस्टाग्राम पर खुद को जिम ट्रेनर बता जिम लवर के नाम से प्रोफाइल बनाई है। इसी इंस्टाग्राम ID पर उसने अपने वीडियो डाले थे। दैनिक भास्कर एप से बात करते हुए रंगरीज ने कहा था कि मेरा कोई भी मकसद नहीं था। मैंने सरोवर में वजू किया था और गलती से पानी सरोवर में गिर गया। उस समय आसपास कोई सेवादार नहीं था। अगर कोई होता तो मुझे रोक देता और मुझे पता चल जाता कि यहां की मर्यादा क्या है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });