बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के दिवालिया होने की खबरों पर उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने रिएक्ट किया है। हाल ही में कॉलेज और प्राइवेट इवेंट्स में परफॉर्म करने और साधारण कार में नजर आने के बाद ये चर्चाएं उठीं। मैनेजर ने बताया कि गोविंदा की आर्थिक स्थिति ठीक है। पिछले काफी समय से गोविंदा को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हाल ही में गोविंदा को कुछ प्राइवेट इवेंट्स और एक कॉलेज फंक्शन में डांस करते देखा गया, जिसके बाद यह कहा जाने लगा कि वह पैसों की तंगी के चलते ऐसे कार्यक्रमों में परफॉर्म कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में गोविंदा का यूपी में एक साधारण टैक्सी में सफर करते वीडियो भी वायरल हुआ, जिसे कुछ लोगों ने उनके “डाउनफाल” से जोड़ दिया। इन खबरों पर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए ANI से कहा, “ जो सरकार का एयरपोर्ट जोन होता है, जहां आर्म्स, एम्युनिशन और सरकारी इंतजाम होते हैं, वहां प्राइवेट गाड़ियां अलाउड नहीं होतीं। क्या आपने कभी गौर से देखा है कि वहां ‘भारत सरकार’ लिखा होता है? क्या भारत सरकार की गाड़ी किसी आम आदमी को ऐसे ही मिल जाती है? एयरपोर्ट पर उस समय भारत सरकार की गाड़ी अलाउड थी, इसलिए वही इस्तेमाल की गई। गोविंदा के पास एक नहीं, बल्कि कई गाड़ियां हैं। करोड़ों रुपए के कई ऑफर गोविंदा ठुकरा चुके शशि सिन्हा ने कहा कि गोविं?
‘गोविंदा ने करोड़ों के ऑफर ठुकराए’:एक्टर के पैसों की तंगी होने के दावे पर मैनेजर ने किया रिएक्ट
By worldprime
On: फ़रवरी 6, 2026 12:16 अपराह्न
---Advertisement---











