क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

चंद्रपुर में कांग्रेस के 13 पार्षदों ने अलग गुट बनाया:कल्याण-डोंबिवली में उद्धव गुट के 2 पार्षद लापता, दोनों के फोन बंद

On: जनवरी 24, 2026 2:28 पूर्वाह्न
Follow Us:
चंद्रपुर में कांग्रेस के 13 पार्षदों ने अलग गुट बनाया:कल्याण डोंबिवली में उद्धव गुट के 2 पार्षद लापता, दोनों के फोन बंद
---Advertisement---

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चंद्रपुर नगर निगम में शुक्रवार को कांग्रेस के 27 में से 13 पार्षदों ने खुद का अलग गुट बना लिया। यह गुट सुदर्शन अडबाले के नेतृत्व में नागपुर स्थित संभागीय आयुक्त कार्यालय में रजिस्टर कराया गया। गुट के रजिस्ट्रेशन के दौरान कांग्रेस की स्थानीय सांसद प्रतिभा धानोरकर भी मौजूद रहीं। वहीं, कांग्रेस के बाकी 27 पार्षद भी संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचे और इस पंजीकरण पर आपत्ति जताई। सूत्रों के मुताबिक, यह खींचतान वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार और सांसद प्रतिभा धानोरकर के बीच चल रहे मतभेदों से जुड़ी मानी जा रही है। चंद्रपुर में कांग्रेस के सबसे ज्यादा पार्षद जीते 15 जनवरी को हुए नगर निगम चुनाव में 66 सदस्यीय चंद्रपुर नगर निगम में भाजपा को 23 और कांग्रेस को 27 सीटें मिली थीं। निगम में बहुमत के लिए 34 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। कल्याण-डोंबिवली में उद्धव गुट के दो पार्षद लापता इधर, ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में शिवसेना (UBT) के दो पार्षद संपर्क से बाहर हैं। पार्टी का कहना है कि दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। शिवसेना (UBT) के कल्याण जिला प्रमुख शरद शिवराज पाटिल ने बताया कि पार्षद मधुर उमेश म्हात्रे और कीर्ति राजन धोणे के फोन बंद आ रहे हैं। परिजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं से पूछताछ के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पाटिल ने कोलसेवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत देकर दोनों के संबंध में मिसिंग पर्सन का मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून-व्यवस्था और जनविश्वास से भी जुड़ा है। दूसरी पार्टी के दबाव की आशंका जताई शरद शिवराज पाटिल ने आशंका जताई कि दोनों के अचानक संपर्क से बाहर होने के पीछे दबाव, धोखाधड़ी, अपहरण या किसी आपराधिक गतिविधि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। कोलसेवाड़ी पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक गणेश नायंदे ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 15 जनवरी को हुए चुनाव में 122 सदस्यीय कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 52, भाजपा को 51 और शिवसेना (UBT) को 11 सीटें मिली थीं। ———– ये खबर भी पढ़ें… मुंबई समेत 15 नगर निगम में महिला महापौर होंगी:उद्धव गुट का आरोप- BMC के लिए नियम बदले, OBC या ST का मेयर होना था महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में से मुंबई समेत 15 में महिलाएं मेयर होंगी। मुंबई में लॉटरी सिस्टम से इन्हें चुना गया। परभणी नगर निगम पर महिला महापौर को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });