चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव के बाद अब एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2017 के एक इवेंट विवाद से जुड़े मामले में मुरादाबाद की अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। हालांकि, इन खबरों पर अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, मीडिया में मुरादाबाद में पवन वर्मा द्वारा की गई कुछ कार्यवाही को लेकर खबरें चल रही हैं। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि यह बहुत पुराना मामला है, जिसमें पवन वर्मा ने सालों पहले समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए थे और पूरी सहमति राशि प्राप्त कर ली थी। उन्होंने आगे कहा, इसके बावजूद उन्होंने झूठे आरोप लगाकर फिर से मामला शुरू कर दिया है। मेरे वकील उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करेंगे ताकि सच्चाई सामने आ सके। मैं इन बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस करना चाहती हूं और ऐसे लोगों को नजरअंदाज करूंगी जो झूठ बोलकर पब्लिसिटी पाने की कोशिश करते हैं। जानिए पूरा मामला क्या है? फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, अमीषा पटेल के खिलाफ यह शिकायत मुरादाबाद के इवेंट आयोजक पवन वर्मा ने कराई है। उनका कहना है कि 16 नवंबर 2017 को मुरादाबाद में एक शादी में परफॉर्म करने के लिए अमीषा को ?
चेक बाउंस मामले में अमीषा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी:एक्ट्रेस बोलीं- मामला पहले ही सुलझ चुका है, कानूनी कार्रवाई करूंगी
By worldprime
On: फ़रवरी 17, 2026 9:34 पूर्वाह्न
---Advertisement---











