रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन हो गया है| उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांसें ली |विश्वरंजन पिछले कुछ महीनो से बीमार चल रहे थे| खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा था। उन्हें गंभीर कार्डियक (हृदय) संबंधी समस्या हुई थी। इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी रही | विश्वरंजन छत्तीसगढ़ के छठवें डीजीपी रहे हैं। 2007 में तत्कालीन डीजीपी ओपी राठौर के निधन के बाद राज्य सरकार ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी। वे लगभग चार वर्षों तक इस पद पर रहे और अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस प्रशासन में कई अहम सुधार किए। उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में शोक की लहर है। The post छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन का निधन… appeared first on News Today Chhattisgarh.
छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन का निधन…
By worldprime
On: मार्च 8, 2026 12:00 अपराह्न
---Advertisement---










