रायपुर : छत्तीसगढ़ में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 70 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के सभी जिलों के लिए रवाना किया। इसके साथ ही 108 एम्बुलेंस सेवा भी पूरे राज्य में तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई है, जिससे अब जरूरतमंदों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।इस पहल के तहत पहली बार प्रदेश में 5 नियोनेटल ALS एम्बुलेंस की शुरुआत की गई है। ये एम्बुलेंस नवजात शिशुओं की आपातकालीन देखभाल के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और गंभीर स्थिति में उन्हें सुरक्षित रूप से उच्च स्तरीय अस्पतालों तक पहुंचाने में मदद करेंगी। इसे राज्य में नवजात स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार हुआ है और सरकारी अस्पतालों पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब उप-स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के विस्तार से लोगों को छोटे इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि शहरी क्षेत्रों में
छत्तीसगढ़ में हेल्थ सिस्टम अपग्रेड,370 एम्बुलेंस को सीएम विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी,शहर में 15 और गांव में 30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा…
By worldprime
On: मार्च 31, 2026 1:34 अपराह्न
---Advertisement---











