जबलपुर के ललपुर–न्यू भेड़ाघाट क्षेत्र में एनएचआई द्वारा निर्माणाधीन पुल पर रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। पिलर की सेंट्रिंग असंतुलित होकर गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर मुर्सलेम एस (35) की मौत हो गई। वे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के चर कृष्णापुर खामेर के निवासी थे। एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृतलाल साहू के अनुसार यह हादसा रविवार रात करीब 8.30 बजे हुआ। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। घायलों की पहचान 22 वर्षीय रसल एस, निवासी चर कृष्णापुर खामेर, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) और 21 वर्षीय राजेश्वर सिंह, पिता महेंद्र सिंह, निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया है। पिलर की सेंट्रिंग असंतुलित होने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद की 3 तस्वीरें वजन ज्यादा होने से बैलेंस बिगड़ा पिलर पर मजदूर काम कर रहे थे, तभी एक तरफ वजन ज्यादा होने से बैलेंस बिगड़ा और स्ट्रक्चर गिर गया। घटना के वक्त कुछ कर्मचारी और इंजीनियर मौके पर थे। जानकारी मिलते ही एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृतलाल साहू और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। तीन मजदूर कर रहे थे काम ललपुर के पास एनएचआई द्वारा निर्माणाधीन पुल के पिलर की सेंट्रिंग लगाते समय वह अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गई। हादसे के वक्त मौके पर तीन मजदूर काम कर रहे थे। सेंट्रिंग गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। साथ ही शहपुरा एसडीएम मदन रघुवंशी को मौके पर भेजकर स्थिति संभालने के निर्देश दिए गए।
जबलपुर में निर्माणाधीन पुल के पिलर की सेंट्रिंग गिरी:एक की मौत, दो मजदूरों के हाथ-पैर टूटे; निर्माण कार्य रोका गया
By worldprime
On: जनवरी 25, 2026 10:08 अपराह्न
---Advertisement---











