क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

जम्मू के जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर से 3 कैदी फरार:इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक; पुलिसकर्मियों पर हमला किया, दो जवान घायल

On: फ़रवरी 16, 2026 10:38 अपराह्न
Follow Us:
जम्मू के जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर से 3 कैदी फरार:इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक; पुलिसकर्मियों पर हमला किया, दो जवान घायल
---Advertisement---

जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर से सोमवार शाम तीन कैदी फरार हो गए। कैदियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 5:15 बजे हुई। SPO विनय कुमार और हेड कांस्टेबल पर्वीन कुमार को चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक कैदी के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं कि पिस्टल कहां से आई और कितनी राउंड फायरिंग हुई। पुलिस टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। टीम की अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी जारी है। जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। नागरिकों से जानकारी देने का अनुरोध किया है। कठुआ में जैश के 5 आतंकी एक्टिव, LoC से भारत में घुसे इधर, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों ने सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े पांच आतंकवादियों की तस्वीरें जारी की हैं। सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि ये सभी आतंकी हाल ही में कठुआ जिले में घुसपैठ कर चुके हैं। ये आतंकी LoC पार करके सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय हैं। सुरक्षाबलों ने लोगों से सतर्क रहने और आतंकियों को कहीं भी देखने पर तुरंत सूचाना देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस बीच, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। ———– ये खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में 14 टूरिस्ट स्पॉट फिर से खोले गए:पहलगाम हमले के बाद से बंद थे; पिछले साल सितंबर में भी 7 खुल चुके जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश में बंद 14 टूरिस्ट स्पॉट को फिर से खोलने का ऐलान किया। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा कि पूरी सिक्योरिटी रिव्यू और चर्चा के बाद मैंने कश्मीर और जम्मू डिवीजन में और टूरिस्ट स्पॉट फिर से खोलने का ऑर्डर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });