बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का आज सुबह निधन हो गया। एक्ट्रेस की टीम ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। जरीन की मां परवीन बीते लंबे समय से बीमार चल रही थीं। कई बार अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इमरजेंसी में एडमिट भी करवाया जा चुका था। जरीन खान की टीम ने आधिकारिक स्टेटमेंट में परवीन खान के निधन की पुष्टि करते हुए लिखा है, “यह सूचित किया जाता है कि हमारी प्रिय परवीन खान, जो जरीन खान और सना खान की माता थीं, का 8 अप्रैल को शांतिपूर्वक निधन हो गया।” स्टेटमेंट के अनुसार, परवीन खान का जनाजा अंधेरी वेस्ट के वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में आज सुबह 10 बजे हुआ। कुछ घंटे पहले ही बिल्ली का भी हुआ निधन जरीन खान की मां के निधन की खबर आने से कुछ घंटों पहले ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया ने अपने पालतु बिल्ली के निधन की खबर दी थी। उन्होंने भावुक होकर लिखा था, मेरी बेबी आज सुबह मुझे हमेशा के लिए छोड़कर अपने भाई-बहनों के पास चली गई। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरा बच्चा। मेरी रेम्बो। एक्ट्रेस की बिल्ली 15 साल की थी। उसका जन्म 18 जुलाई 2011 को हुआ था और निधन 7 अप्रैल 2026 में हुआ। अक्टूबर 2025 में भर्ती करवाया गया था जरीन खान की मां परवीन खान बीते लंबे समय से बीमार चल रही थीं। अक्टूबर 2025 में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर
जरीन खान की मां परवीन खान का निधन:लंबे समय से थीं बीमार, जनाजा हुआ; कुछ घंटों पहले ही पालतु बिल्ली की मौत की खबर दी थी
By worldprime
On: अप्रैल 8, 2026 12:56 अपराह्न
---Advertisement---




