क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

‘जहरीले सांप’ बयान पर नितिन नबीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा:खड़गे सिर्फ BJP-RSS के खिलाफ बोल रहे, समाज में जहर घोलने की कोशिश

On: अप्रैल 9, 2026 10:30 पूर्वाह्न
Follow Us:
'जहरीले सांप' बयान पर नितिन नबीन बोले ये कांग्रेस की भाषा:खड़गे सिर्फ bjp rss के खिलाफ बोल रहे, समाज में जहर घोलने की कोशिश
---Advertisement---

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘भाजपा-RSS को जहरीला सांप’ कहने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि खड़गे की टिप्पणी लोगों को सांप्रदायिक आधार पर भड़काने की कोशिश है। यह एक सस्ती मानसिकता को दिखाती है। नवीन ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की यह पुरानी परंपरा रही है कि वह ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करती है, जिनका समाज पर नकारात्मक असर पड़ता है। हर बार ऐसे बयानों के बाद जनता BJP को जीत का आशीर्वाद देती है। उन्होंने खड़गे के बयान के पीछे गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराया। कहा- ये गांधी परिवार के शब्द हैं। राहुल और सोनिया रिमोट कंट्रोल से पार्टी चलाते हैं और खड़गे उसी के तहत बोलते हैं। दरअसल 6 अप्रैल को असम में एक रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा था कि अगर आप नमाज पढ़ रहे हैं और जहरीला सांप आ जाए तो नमाज छोड़कर उसे मारना है, यह कुरान में कहा गया है। यह आरएसएस और बीजेपी जहरीले सांप हैं इनको नहीं मारेंगे तो आप बचेंगे नहीं। भाजपा अध्यक्ष का इंटरव्यू 7 पॉइंट्स में… ——————– ये खबर भी पढ़ें… भाजपा-RSS को जहरीला सांप कहने पर खड़गे के खिलाफ शिकायत:चुनाव आयोग से FIR की मांग; शाह बोले- वोटर जवाब देंगे, कांग्रेस दूरबीन से भी नहीं दिखेगी भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाजपा-आरएसएस की जहरीले सांप से तुलना करने पर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के ऑफिस पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें… खड़गे ने गुजरातियों पर दिए बयान पर खेद जताया:केरलम में गुजरातियों को अनपढ़ कहा था कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को गुजरातियों से जुड़े विवादित बयान पर खेद जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि मेरे बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया। मैं शब्दों पर खेद व्यक्त करता हूं। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });