जांजगीर : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जांजगीर स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि संविधान निर्माताओं के दूरदर्शी विचारों से प्रेरणा लेकर प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और विकास के प्रति समर्पण भाव के साथ लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने लोगों से देश के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता को बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।
जांजगीर में गरिमामय गणतंत्र दिवस आयोजन, मंत्री ओपी चौधरी ने किया ध्वजारोहण…
By worldprime
On: जनवरी 26, 2026 3:25 अपराह्न
---Advertisement---









