स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान के फिल्म इंडस्ट्री पर दिए गए एक बयान पर एक्ट्रेस अमीषा पटेल और जवान डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भड़क गए हैं। दरअसल, हाल ही में स्क्रीन अवॉर्ड होस्ट करते हुए जाकिर खान ने कहा था कि धुरंधर 2 की फिल्म इंडस्ट्री के लोग कितनी भी तारीफ करें, लेकिन असल में उनकी फिल्म से जली है। अमीषा पटेल ने जाकिर खान के इस बयान पर जवाब देते हुए ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, ‘नेगेटिविटी फैलाना बंद करो। फिल्म इंडस्ट्री ने धुरंधर को हमेशा महत्व और सम्मान दिया है। शाहरुख खान, सलमान खान, सनी देओल, ऋतिक रोशन, अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स ने सिर्फ एक नहीं बल्कि 25 से ज्यादा मेगा हिट फिल्में दी हैं और आगे भी देते रहेंगे। चिल करो, गदर तो सबने कई सालों से पहले ही मचा रखी है और आगे भी मचाते रहेंगे।’ पठान और फाइटर जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी जाकिर खान के बयान की निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘जुहू-बांद्रा के लोगों ने पिछले 50 सालों में सभी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनके कॉन्ट्रीब्यूशन को कम आंकने के लिए बहुत बड़ा बेवकूफ होना पड़ेगा।’ क्या था जाकिर खान का बयान स्क्रीन अवॉर्ड में जाकिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए कहा था, लोग कितना भी धुरंधर 2 को बधाई देते हुए पोस्ट डाल दें, रील डाल दें ?
जाकिर खान बोले- धुरंधर से इंडस्ट्री की जली:भड़कीं अमीषा पटेल बोलीं- नेगेटिविटी मत फैलाओ, शाहरुख-सलमान के पास ज्यादा सुपरहिट, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी लगाई फटकार
By worldprime
On: अप्रैल 8, 2026 11:49 पूर्वाह्न
---Advertisement---





