देश के बड़े औद्योगिक घराने JSW ग्रुप की ऑटोमोबाइल कंपनी अपनी पहली गाड़ी लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपनी अपकमिंग SUV का डिजाइन पेटेंट भारत में फाइल कर दिया है। यह नई SUV चीन की कंपनी चेरी के ‘जेटूर T2’ (Jetour T2) मॉडल पर बेस्ड होगी। पिछले हफ्ते ही कंपनी ने डीलर के लिए इस गाड़ी का टीजर जारी किया था। जानकारी के मुताबिक, JSW मोटर्स इसे 2026 की दिवाली के आसपास बाजार में उतार सकती है। दिसंबर में फाइल हुआ था पेटेंट, फरवरी में मिली मंजूरी इस SUV का डिजाइन पेटेंट 18 दिसंबर 2025 को चेरी ऑटोमोबाइल ने फाइल किया गया था, जिसे 27 फरवरी 2026 को मंजूरी मिली है। पेटेंट से साफ है कि भारत में आने वाली JSW की इस SUV का लुक ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली जेटूर T2 जैसा ही होगा। हालांकि, इंटरनेशनल मॉडल में ग्रिल पर ‘JETOUR’ लिखा होता है, लेकिन भारत में यहां ‘JSW’ की ब्रांडिंग देखने को मिल सकती है। डिजाइन: मस्कुलर लुक और बॉक्सी स्टाइल टीजर से जो इशारा मिला था, डिजाइन पेटेंट भी लगभग उसी बात पर मुहर लगाता दिख रहा है। JSW मोटर्स, जेटूर T2 के बॉक्सी और रफ-एंड-टफ स्टाइल में बहुत ही मामूली बदलाव करेगी। इसके फ्रंट में चौकोर LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जो एक ब्लैक ट्रिम पीस से जुड़ी हैं। इसमें हनीकॉम्ब (मधुमक्खी के छत्ते जैसी) पैटर्न वाली ग्रिल भी देखी जा सकती है। इसके मस्कुलर बंपर पर एक फॉग लैंप और दोनों तरफ पिक्सल DRL क्लस्टर
टाटा-महिंद्रा को टक्कर देगी JSW की पहली SUV:प्लग-इन हाइब्रिड कार में मिलेगी 1000 कीमी से ज्यादा की रेंज; दिवाली तक लॉन्च होने की उम्मीद
By worldprime
On: मार्च 4, 2026 1:07 अपराह्न
---Advertisement---






