तमिलनाडु में रानीपेट जिले के पनापक्कम में टाटा मोटर्स और जगुआर लैंड रोवर (JLR) का नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू हो गया है। प्लांट के उद्घाटन पर पहली मेड इन इंडिया रेंज रोवर इवोक को रोल आउट किया गया। इस मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन ने कार को खुद चलाकर टेस्ट किया। इस दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी उनके बगल वाली सीट पर मौजूद थे। यह प्लांट भारत में JLR के लग्जरी मॉडल्स बनाने वाली अपनी तरह की पहली फैसिलिटी है। ₹9000 करोड़ का निवेश और 5000 नौकरियां पनापक्कम में बना यह ग्रीनफील्ड प्लांट करीब 470 एकड़ जमीन में फैला है। टाटा मोटर्स ने इस प्रोजेक्ट के लिए मार्च 2024 में तमिलनाडु सरकार के साथ MoU साइन किया था। सितंबर 2024 में इसकी आधारशिला रखी गई थी और अब रिकॉर्ड समय में यहां से पहली कार रोल-आउट हो गई है। राज्य के उद्योग मंत्री TRB राजा के अनुसार, इस प्लांट के शुरू होने से इलाके के 5000 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा। हर साल बनेंगी 2.50 लाख गाड़ियां कंपनी ने बताया कि फैक्ट्री में उत्पादन को स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से बढ़ाया जाएगा। अगले 5 से 7 साल में यह प्लांट अपनी पूरी क्षमता यानी सालाना 2.50 लाख वाहन बनाने के लक्ष्य को हासिल कर लेगा। यहां बनने वाली गाड़ियां न सिर्फ भारत के बाजार के लिए होंगी, बल्कि इन्हें विदेशों में एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। पहले चरण में
टाटा-JLR के नए प्लांट से पहली रेंज रोवर इवोक रोलआउट:हर साल 2.50 लाख लग्जरी गाड़ियां बनेंगी, 5000 लोगों को नौकरी मिलेगी
By worldprime
On: फ़रवरी 10, 2026 10:35 पूर्वाह्न
---Advertisement---











