एआई के दौर में किसी भी नौकरी के लिए परफेक्ट रेज्यूमे बनाना आसान हो गया है, लेकिन इंटरव्यू क्रैक करना अब भी असली परीक्षा है। Market.biz के आंकड़े बताते हैं कि 65% इंटरव्यूअर्स उन उम्मीदवारों को तुरंत रिजेक्ट कर देते हैं, जिनकी बॉडी लैंग्वेज सही नहीं होती। वहीं 33% रिक्रूटर्स इंटरव्यू के पहले 90 सेकेंड में ही फैसला कर लेते हैं। हार्वर्ड की रिसर्च भी कहती है कि पहले 30 सेकेंड में ही आपकी छवि बन जाती है। ऐसे में जानते हैं इंटरव्यू क्रैक करने की जरूरी टिप्स। इंटरव्यू क्रैक करने के 4 गोल्डन रूल 1. 30 सेकेंड रूल अपनाएं इंटरव्यू में शुरू के 30 सेकेंड सबसे जरूरी होते हैं। ऐसे में शुरुआत मजबूत होना जरूरी है… आत्मविश्वास भरा परिचय दें, बॉडी लैंग्वेज संतुलित रखें और अपने जवाब स्पष्ट व सीधे रखें। 2. कंपनी की जानकारी रखें कंपनी का काम और उसका कल्चर समझना चाहिए, जिस रोल के लिए जा रहे हैं उसकी जरूरतों को जानना चाहिए और इंडस्ट्री में क्या ट्रेंड चल रहा है इस पर भी जानकारी होनी चाहिए। 3. डेटा नहीं, ‘कहानी’ सुनाएं डेटा से ज्यादा लोग कहानियों से जुड़ते हैं, इसलिए इंटरव्यू में अपने अनुभव को कहानी की तरह पेश करें… पहले से 2-3 मजबूत उदाहरण तैयार रखें। 4. इंटरव्यू को सामान्य बातचीत जैसा बनाएं इंटरव्यू को एकतरफा सवाल-जवाब के बजाय एक सामान्य बातच
टिप्स:इंटरव्यू में पहले 30 सेकेंड सबसे जरूरी, शुरुआत मजबूत हो; गलत बॉडी लैंग्वेज के कारण 65% उम्मीदवार हो जाते हैं रिजेक्ट
By worldprime
On: अप्रैल 12, 2026 12:17 अपराह्न
---Advertisement---
