टेक कंपनी टेक्नो (TECNO) ने पोवा सीरीज में नया स्मार्टफोन टेक्नो पोवा कर्व 2 लॉन्च कर दिया है। ये भारत में डायमेंसिटी 7100 प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन है। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। इसमें पावर बैकअप के लिए 8000mAh बैटरी की बैटरी दी गई है। टेक्नो पोवा कर्व 2 को भारत में दो स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके 8GB रैम 128GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपए और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले दूसरे वैरिएंट की कीमत 29,999 रुपए रखी गई है। इस स्मार्टफोन की सेल 20 फरवरी से शुरू होगी। शुरुआती सेल में कंपनी इस पर 3000 रुपए तक का डिस्काउंट और 3 या 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑफर भी दे रही है। डिजाइन: दुनिया का सबसे पतला कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन टेक्नो पोवा कर्व 2 का डिजाइन काफी स्लिम और प्रीमियम है। फोन की थिकनेस सिर्फ 7.42mm है और वजन 195 ग्राम रखा गया है। इतनी बड़ी 8000mAh बैटरी के साथ यह दुनिया का सबसे पतला कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन बताया जा रहा है। फ्रंट पर 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें पतले बेजल्स और सेंटर में पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट मटेरियल का बना है जिसमें ग्लॉसी टेक्स्चर है और कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल स्ट्रिप में है। फोन काफी लाइट और कम्फर्टेबल फील देता है। पोर्ट्स और बटन्स की बात करें तो राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बट?
टेक्नो पोवा कर्व 2 लॉन्च, कीमत ₹27,999 से शुरू:यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 7100 प्रोसेसर वाला भारत में पहला स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी
By worldprime
On: फ़रवरी 14, 2026 8:39 अपराह्न
---Advertisement---











