टेस्ला इंडिया ने अब बेंगलुरु में अपना चौथा शोरूम खोलने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘सी यू सून इन नम्मा बेंगलुरु’। यह कदम भारत में टेस्ला की तेज एक्सपेंशन की ओर इशारा करता है। जहां कंपनी पहले से दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम में मौजूद है। बेंगलुरु में नया शोरूम कब और कैसे खुलेगा टेस्ला ने अभी सटीक ओपनिंग डेट नहीं बताई है, लेकिन कंपनी का फोकस तेजी से बढ़ते साउथ इंडियन मार्केट पर है। बेंगलुरु में IT हब होने की वजह से यहां हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स और EV इंटरेस्टेड कस्टमर्स की संख्या अच्छी है। लोग X पर काफी एक्साइटेड हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वेलकम टू नम्मा बेंगलुरु’। दूसरे यूजर ने कहा, ‘बेंगलुरु में वेल्दी टेस्ला फैन बेस है, यह बहुत शानदार होने वाला है। पहले से मौजूद शोरूम्स की लिस्ट मॉडल Y की डिलीवरी और प्राइस डिटेल्स टेस्ला ने भारत में अपना Model Y लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी का प्लान है कि सितंबर तक डिलीवरी शुरू कर दे। दिल्ली-एनसीआर और मुंबई प्रायोरिटी मार्केट हैं, लेकिन अब बेंगलुरु भी जल्द जुड़ेगा। Model Y के दो वैरिएंट हैं – RWD और लॉन्ग रेंज RWD। सुपरचार्जिंग नेटवर्क का एक्सपेंशन टेस्ला चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी फोकस कर रही है। पिछले साल दिसंबर में गुरुग्राम के DLF होराइजन सेंटर में पहला सुपरचा?
टेस्ला का चौथा शोरूम बेंगलुरु में होगा लॉन्च: कंपनी ने कहा – “सी यू सून इन नम्मा बेंगलुरु”; दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम के बाद कर्नाटक में विस्तार जारी
By worldprime
On: जनवरी 10, 2026 4:02 अपराह्न
---Advertisement---











