क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

ट्रम्प बोले-10 महीनों में भारत-पाकिस्तान समेत 8 युद्ध रुकवाए:दुनिया को न्यूक्लियर वॉर से बचाया, मुझे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था

On: जनवरी 21, 2026 6:04 पूर्वाह्न
Follow Us:
ट्रम्प बोले 10 महीनों में भारत पाकिस्तान समेत 8 युद्ध रुकवाए:दुनिया को न्यूक्लियर वॉर से बचाया, मुझे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था
---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार रात कहा कि उन्होंने 10 महीनों में भारत और पाकिस्तान समेत आठ युद्ध खत्म करवाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के हालात बेहद गंभीर मोड़ पर थे और हालात परमाणु युद्ध तक जा सकते थे, लेकिन दुनिया एक बड़े यहां तक कि न्यूक्लियर वॉर से बच गई। अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को रुकवाने का दावा करते हुए ट्रम्प ने कहा कि उन्हें हर युद्ध रुकवाने के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था। अपने दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर ट्रम्प ने कहा कि उनके फैसलों से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत हुई और दुनिया बड़े युद्धों से बची। ट्रम्प के खिलाफ अमेरिका में विरोध प्रदर्शन ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर अमेरिका के कई शहरों में उनके खिलाफ प्रदर्शन हुए। एक्टिविस्ट और आम लोग उनकी अलग-अलग नीतियों से नाराज दिखे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ट्रम्प की नीतियों ने दुनिया भर में अमेरिका की सालों से बनी अच्छी छवि और भरोसे को नुकसान पहुंचाया है। लोगों ने पोस्टर, पुतले, खास तरह के कपड़े और नारों के ज़रिए अपना विरोध दर्ज कराया। पिछले एक साल में ट्रम्प प्रशासन को कई फैसलों की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। इनमें दूसरे देशों को टैरिफ लगाने की धमकी देना, अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए ICE का खुलकर इस्तेमाल करना और अमेरिका को WTO, UN और NATO जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय संगठनों से दूर करना शामिल है। प्रदर्शनकारियों का मानना है कि ये नीतियां अमेरिका को और अलग-थलग कर रही हैं। ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन की 4 तस्वीरें… ट्रम्प की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 6 बड़ी बातें… ट्रम्प बोले- PAK पीएम ने जंग रोकने के लिए धन्यवाद दिया ट्रम्प ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जंग रुकवाने के लिए उनका धन्यवाद दिया। ट्रम्प के मुताबिक शहबाज ने उनसे कहा कि आपके हस्तक्षेप से लाखों लोगों की जान बची। भारत ने लगातार किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है। भारतीय अधिकारियों के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद 10 मई को पाकिस्तान के DGMO ने भारत से संपर्क कर सीजफायर की पहल की थी। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… ब्रिटेन ने नेपोलियन को हराकर जीता था चागोस आइलैंड, अब मॉरीशस को देने से ट्रम्प नाराज, बेवकूफी बताया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डिएगो गार्सिया आइलैंड को लेकर ब्रिटेन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन इस द्वीप को मॉरीशस को देने की तैयारी कर रहा है, जबकि यहां अमेरिका का बेहद अहम सैन्य अड्डा मौजूद है। ट्रम्प के मुताबिक बिना किसी ठोस वजह के यह द्वीप देना गलत और बेवकूफी भरा फैसला है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दावा नॉर्वे के पूर्व pm ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

दावा- नॉर्वे के पूर्व PM ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड जैमिनी के खिलाफ:जैश लश्कर ने मदरसों में ai इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड-जैमिनी के खिलाफ:जैश-लश्कर ने मदरसों में AI इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा- इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

अमेरिका का दावा चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

अमेरिका का दावा- चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर-टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

मेक्सिको गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

मेक्सिको- गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });