ब्रिटिश टू-व्हीलर दिग्गज ट्रायम्फ और भारतीय कंपनी बजाज ऑटो मिलकर भारत में अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल रेंज उतारने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रायम्फ की नई 350cc रेंज यानी सीरीज को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। यह नई सीरीज कंपनी की अभी बिक रही स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400X के नीचे प्लेस की जाएगी। जिससे प्रीमियम बाइक्स के शौकीनों को कम बजट में बेहतर ऑप्शन मिल सकेंगे। बजाज के चाकन प्लांट में प्रोडक्शन होगा ट्रायम्फ की इन नई बाइक्स का प्रोडक्शन बजाज ऑटो के पुणे स्थित चाकन प्लांट में किया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य भारत में अपना मार्केट शेयर बढ़ाना है। वर्तमान में ट्रायम्फ की 400cc रेंज को भारतीय बाजार में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जिसके बाद अब कंपनी वॉल्यूम सेगमेंट (ज्यादा बिक्री वाले सेगमेंट) पर फोकस कर रही है। बजाज-ट्रायम्फ की पार्टनरशिप का मकसद प्रीमियम इंजीनियरिंग को किफायती दाम पर अवेलेबल कराना है। इंजन और परफॉर्मेंस, 350cc का नया प्लेटफॉर्म नई बाइक्स में बिल्कुल नया 350cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिल सकता है। हालांकि इसके पावर आउटपुट की जानकारी अभी ऑफिशियल तौर पर सामने नहीं आई है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह 30-35 BHP की पावर जनरेट कर सकता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। कंपनी इसे सिटी राइडिंग और हाईवे क्?
ट्रायम्फ की नई 350cc बाइक्स अप्रैल में लॉन्च होंगी:₹1.90 लाख से ₹2.10 लाख के बीच हो सकती है कीमत, रॉयल एनफील्ड-होंडा से मुकाबला होगा
By worldprime
On: फ़रवरी 27, 2026 4:41 अपराह्न
---Advertisement---




