क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

डंकी रूट से अमेरिका गए युवक की मैक्सिको में मौत:एजेंटों ने बना दिए नेपाल के डॉक्यूमेंट, इंडियन साबित करने में लगे चार महीने

On: फ़रवरी 14, 2026 5:39 पूर्वाह्न
Follow Us:
डंकी रूट से अमेरिका गए युवक की मैक्सिको में मौत:एजेंटों ने बना दिए नेपाल के डॉक्यूमेंट, इंडियन साबित करने में लगे चार महीने
---Advertisement---

मोहाली के समगोली के रहने वाले एक युवक ने मैक्सिको में भूखे-प्यासे रहने के कारण दम तोड़ दिया। एजेंटों द्वारा किए गए फर्जीवाड़े की वजह से उसका शव चार महीने तक मैक्सिको की मोर्चरी में पड़ा रहा। 28 वर्षीय हरदीप सिंह, जुलाई 2024 में अमेरिका डॉलर कमाने का सपना देखकर डंकी रूट से घर से निकला था। करीब 38 लाख रुपए खर्च करने के बाद भी वह अमेरिका नहीं पहुंच पाया। क्योंकि डंकी के जरिए उसे अमेरिका भेजते समय एजेंटों ने उसके दस्तावेज नेपाल के बना दिए गए थे। इस वजह परिवार ने शव को भारत लाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। साथ ही यह साबित किया कि मृतक नेपाल का नहीं बल्कि भारत के पंजाब का रहने वाला है। बाकायदा उसके फिंगर प्रिंट मैच करवाकर भारत से भेजे गए। तब जाकर मृतक बेटे का शव भारत पहुंच पाया। इस दौरान जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे गांव में गम का माहौल था। गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। मैक्सिको में भूखा- प्यासा रखा, जिससे मौत हुई मृतक के भाई मलकीत सिंह के मुताबिक, उसका भाई हरदीप सिंह जुलाई 2024 में समगोली से अमेरिका के लिए निकला था। एजेंटों ने डंकी रूट के माध्यम से उसे अमेरिका पहुंचाने का वादा किया था। इसके लिए परिवार से पहले 33 लाख रुपए लिए थे। लेकिन मैक्सिको पहुंचने के बाद वह मुश्किल में आ गया। इस दौरान एजेंटों ने उसे एक कमरे में भूखा और प्यासा रखा। यहां से एजेंटों ने उसके भाई को कोई पैसा नहीं भेजा। हमें कहा गया था कि उसकी पूरी मदद की जाए। इसलिए परिवार को चार लाख रुपए और भेजने पड़े। वह एक साल तक मैक्सिको में फंसा रहा, जहां हरदीप सिंह जिंदगी की जंग हार गया। नेपाल के डॉक्यूमेंट बनाए हुए थे परिवार का आरोप है कि हरदीप के नेपाल के जाली दस्तावेज बनवाकर उसे मैक्सिको भेजा गया। लेकिन जब उसकी मौत हो गई तो उसके सारे दस्तावेज नेपाल के थे। ऐसे में उसका शव भारत लाना बहुत मुश्किल था। क्योंकि वहां की सरकार यह मानने को तैयार नहीं थी कि वह भारत का निवासी था। पुलिस इंस्पेक्टर सुमित मोर ने बताया कि मृतक के नेपाल के दस्तावेज होने के कारण शव भारत नहीं आ रहा था। ऐसे में पुलिस ने एंबेसी से तालमेल किया। भारत से उसके फिंगर प्रिंट भेजकर वेरिफाई करवाए गए। फिर नेपाल से उसके दस्तावेजों की जांच करवाई गई, जहां पता चला कि वह नेपाल का निवासी नहीं था। इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी होने पर हरदीप का शव भारत लाने का रास्ता साफ हो गया। जिसके बाद यह शव भारत पहुंचा है। सीएम से लगाई थी मदद की लगाई हरदीप सिंह जुलाई 2024 में घर से निकला था। मरने से पहले हरदीप ने एक वीडियो भी भेजा था, जिसमें उसने रोते हुए सीएम भगवंत मान, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और जिला पुलिस प्रमुख मोहाली से मदद तथा उक्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की थी। वीडियो के कुछ दिन बाद ही उसकी मौत की खबर आ गई। एक ट्रैवल एजेंट अरेस्ट इस मामले में डेराबस्सी पुलिस ने साढ़े चार महीने पहले दो ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से एक आरोपी को हाल ही में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दावा नॉर्वे के पूर्व pm ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

दावा- नॉर्वे के पूर्व PM ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड जैमिनी के खिलाफ:जैश लश्कर ने मदरसों में ai इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड-जैमिनी के खिलाफ:जैश-लश्कर ने मदरसों में AI इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा- इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

अमेरिका का दावा चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

अमेरिका का दावा- चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर-टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

मेक्सिको गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

मेक्सिको- गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });