ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कलश यात्रा शुरू होने से पहले भगदड़ मच गई। इसमें 70 वर्षीय महिला रति साहू की मौत हो गई। बच्ची समेत 1083 लोग घायल हो गए हैं। भगदड़ तब मची जब यात्रा से पहले कलश वितरण किया जा रहा था। कलश जल्दी और पहले पाने की होड़ में भीड़ बढ़ गई और भगदड़ मच गई। गंभीर रूप से घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। परिजन ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं मृतक महिला की बहू ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने अचानक गेट खोल दिया, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ सास को कुचलते निकल गई। सास को अस्पताल लेकर गए, तो डॉक्टर्स ने लापरवाही बरती। सास 30 मिनट तक अस्पताल में तड़ती रही। हादसे से जुड़ी 6 तस्वीरें देखिए… अद्भुत नवग्रह मंदिर के बारे में जानिए एशिया का सबसे बड़ा और अद्भुत नवग्रह मंदिर ग्वालियर के डबरा में बना है। इसे अद्भुत इसलिए कहा जा रहा है कि एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां नवग्रह के साथ उनकी पत्नियां भी विराजमान हैं। 12 एकड़ जमीन पर सिर्फ मंदिर बना है। यह मंदिर सनातन धर्म परंपरा, वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र आधार पर 108 खंभों पर स्थापित किया है। हिंदू धर्म में 108 अंक का विशेष महत्व है। 27 तारामंडल, जिनको नक्षत्र भी कहा जाता है। हर नक्षत्र की चार-चार दिशाएं होती हैं, जिनका योग 108 होता है। मंदिर में नवग्रह की स्थापना बहुत अध्ययन के बाद की गई है। हर मंदिर और ग्रह को ऐसे स्थान दिया है कि कभी वह एक-दूसरे के सामने न आ सके। सूर्य मंदिर की स्थापना के साथ उनके तेज को नियंत्रित करने पानी का तालाब, नालियां व झरोखे बनाए गए हैं। देश का सबसे बड़ा नवग्रह मंदिर: 12 एकड़ जमीन पर सिर्फ मंदिर बना एशिया का सबसे बड़ा और अद्भुत नवग्रह मंदिर ग्वालियर के डबरा में बना है। वैदिक धर्म ग्रंथों एवं शास्त्रों में बताया गया है कि संपूर्ण ब्रह्मांड में कुल 27 तारामंडल हैं। इन तारामंडलों की चार दिशाएं हैं। यदि हम 27 को 4 से गुणा करते हैं, तो कुल 108 संख्या आती है।जिसका अर्थ यह है कि संपूर्ण ब्रह्मांड का स्वरूप 108 अंक है। पढ़ें पूरी खबर… डबरा हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
डबरा में कलश वितरण के दौरान भगदड़…VIDEO:महिला की मौत, बच्ची समेत 8 घायल; पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा कार्यक्रम के आयोजक
By worldprime
On: फ़रवरी 10, 2026 1:16 अपराह्न
---Advertisement---











