तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता-राजनेता थलपति विजय ने अपनी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम द्वारा दायर तलाक याचिका के बाद अपना पहला सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है, लेकिन उन्होंने इस निजी विवाद पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। पिछले कुछ दिनों से विजय की निजी जिंदगी सुर्खियों में है क्योंकि उनकी पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू के जिला कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दायर की है। इसमें संगीता ने आरोप लगाया है कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ एक्सट्रमारिटल रिश्ते में होना उनके रिश्ते के टूटने का मुख्य कारण है। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि यह रिश्ता अप्रैल 2021 से चल रहा था, जिसने संगीता को भावनात्मक रूप से गहरा कष्ट दिया और उनके लिए मानसिक पीड़ा का कारण बना। इस तलाक याचिका में यह भी लिखा गया है कि संगीता और विजय के बीच वैवाहिक संबंध सालों पहले बेहद शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण था, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां बिगड़ती गईं। याचिका में स्पष्ट किया गया है कि शादी के समय सब कुछ सामान्य था, लेकिन पति के कथित दूसरे रिश्ते के बारे में पता चलने के बाद से सब कुछ बदला। जब संगीता ने पहली बार इस बारे में बात की, विजय ने आश्वासन दिया कि वह उस रिश्ते को खत्म कर देंगे, लेकिन याचिका में दावा किया गया है कि वह रिश्ता जारी रहा और स्थिति बद से बदतर होती गई। इन आरोपों को लेकर विजय ने
तलाक विवाद के बाद थलपति विजय का पहला पोस्ट:पत्नी की याचिका के बीच छात्रों को दी शुभकामनाएं, निजी विवाद पर चुप्पी कायम
By worldprime
On: मार्च 2, 2026 5:44 अपराह्न
---Advertisement---






