क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा:हरियाणा AAP पूर्व अध्यक्ष बोले- आंख पर चोट आई, इसका इलाज कराने इंग्लैंड गए सांसद

On: अप्रैल 4, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
दावा राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा:हरियाणा aap पूर्व अध्यक्ष बोले आंख पर चोट आई, इसका इलाज कराने इंग्लैंड गए सांसद
---Advertisement---

आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। हरियाणा से AAP के प्रदेश अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद ने AAP नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयहिंद ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि राघव चड्ढा को दिल्ली में केजरीवाल के शीशमहल (CM हाउस) में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था। 4 नेताओं के सामने उनसे मारपीट हुई थी। जयहिंद ने यह भी कहा कि पिटाई में राघव की आंख पर चोट आई थी। इस चोट का इलाज कराने के लिए ही राघव इंग्लैंड गए थे। लोगों ने समझा कि राघव हनीमून मनाने के लिए इंग्लैंड गए हैं। राघव को सारे खुलासे खुलकर करने चाहिए। उधर, राघव चड्ढा ने भी उपनेता पद से हटाए जाने के बाद शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा था कि मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है। राघव चड्ढा की सोशल मीडिया पोस्ट… जानिए नवीन जयहिंद ने राघव चड्ढा को लेकर क्या कहा… जयहिंद बोले- मैंने खुद छोड़ी पार्टी राघव चड्ढा से मारपीट का दावा करने के बाद दैनिक भास्कर एप की टीम ने नवीन जयहिंद से बातचीत की। जयहिंद ने बताया कि राघव चड्ढा से मारपीट की यह घटना 2024 के दौरान की है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले यह मामला हुआ था। राघव की पिटाई के दौरान वहां कौन चार लोग मौजूद थे, इसका भी खुलासा जल्द करूंगा। जयहिंद से जब पूछा गया कि क्या उनके साथ भी पार्टी से निकलने के दौरान ऐसा ही हुआ था, तो जयहिंद ने कहा कि मेरे साथ ऐसा करने की हिम्मत किसी में नहीं है। जब राजनीति से मन भर गया तो खुद पार्टी छोड़ दी। अब जानिए कौन हैं नवीन जयहिंद… 2011 में अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े रोहतक के रहने वाले नवीन जयहिंद साल 2011 में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़े थे। जब अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई, तो नवीन जयहिंद उसके संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्हें हरियाणा में पार्टी को खड़ा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान ही उनकी मुलाकात स्वाति मालीवाल (AAP की राज्यसभा सांसद) से हुई और 23 जनवरी 2013 को दोनों ने शादी कर ली। 2014 में चुनाव लड़ा, 2016 में प्रदेश अध्यक्ष बने 2016 में नवीन जयहिंद को हरियाणा में आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में पार्टी ने हरियाणा में कई विरोध प्रदर्शन किए। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने रोहतक सीट से चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे जयहिंद और AAP के केंद्रीय नेतृत्व के बीच मतभेद बढ़ने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में एक ही परिवार का एकाधिकार हो गया है। 2022 में खुद को पार्टी से अलग किया फरवरी 2020 में उनका स्वाति मालीवाल से तलाक हो गया। 2022 में जयहिंद ने खुद को पार्टी से अलग कर लिया। उन्होंने कहा कि अब उनका राजनीति से मन भर गया है। इसके बाद उन्होंने जयहिंद सेना नाम का एक संगठन बनाया। वर्तमान में वे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। —————————- ये खबर भी पढ़ें :- राघव चड्ढा का जवाब- खामोश कराया, हारा नहीं:AAP बोली- कोई मोदी से डर जाए तो क्या लड़ेगा; कल राज्यसभा उपनेता पद से हटाया था आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने को लेकर शुक्रवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में कहा- मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

देश में यूट्यूब के करीब ढाई करोड़ चैनल्स:सिर्फ 30 लाख ही प्रोफेशनल, कई गलत सलाह या कॉपी-पेस्ट वाला कंटेंट फैला रहे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:नासिक में ट्रक और पिक-अप के बीच टक्कर; 4 लोगों की मौत, 7 घायल

mi vs rcb playing 11: वानखेड़े में मुंबई और आरसीबी की टक्कर, रोहित विराट पर रहेंगी नजरें; जानिए संभावित 11

MI vs RCB Playing 11: वानखेड़े में मुंबई और आरसीबी की टक्कर, रोहित-विराट पर रहेंगी नजरें; जानिए संभावित-11

भागवत बोले हिंदू समाज में एकता कमी:ये बार बार गुलामी की बड़ी वजह; हेडगेवार ने एकता और आजादी के लिए rss बनाई थी

भागवत बोले- हिंदू समाज में एकता कमी:ये बार-बार गुलामी की बड़ी वजह; हेडगेवार ने एकता और आजादी के लिए RSS बनाई थी

ai+ नोवा 2 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹16,999:50mp सोनी कैमरा और 1.5k एमोलेड डिस्प्ले, ₹8,999 वाला नोवा 2 भी पेश

Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹16,999:50MP सोनी कैमरा और 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, ₹8,999 वाला नोवा 2 भी पेश

दिल्ली में ev खरीदने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी:2028 से नहीं बिकेंगे पेट्रोल टू व्हीलर, ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कार पर रजिस्ट्रेशन फ्री

दिल्ली में EV खरीदने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी:2028 से नहीं बिकेंगे पेट्रोल टू-व्हीलर, ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कार पर रजिस्ट्रेशन फ्री

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });