राजनांदगांव : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजनांदगांव स्थित दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित नागरिकों को लोकतंत्र के इस पावन पर्व पर संबोधित किया। अपने उद्बोधन में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस जन-जन का उत्सव है और यह प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का प्रतीक है। उन्होंने संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों से मुलाकात कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश के गणतंत्र को सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया। इसके पूर्व, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाउस निवास में भारत माता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
दिग्विजय स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की शान, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज…
By worldprime
On: जनवरी 26, 2026 4:25 अपराह्न
---Advertisement---










