क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, चार की मौत:8KM तक गाड़ी घिसटती चली गई, उज्जैन महाकाल के दर्शन कर नोएडा लौट रहे थे

On: जनवरी 27, 2026 7:52 पूर्वाह्न
Follow Us:
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, चार की मौत:8km तक गाड़ी घिसटती चली गई, उज्जैन महाकाल के दर्शन कर नोएडा लौट रहे थे
---Advertisement---

दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में कार सवार चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ट्रक में कार बुरी तरह फंस गई थी। इसकी वजह से करीब 8 किमी तक ट्रक के साथ कार घिसटती चली गई। गाड़ी में शव भी फंस गए थे। उन्हें निकालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। हादसा पापड़दा इलाके में एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर-193 के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। मरने वाले सभी नोएडा के रहने वाले नांगल राजावतान (दौसा) के DSP दीपक मीणा ने बताया- कार में 5 श्रद्धालु सवार थे। सभी उज्जैन (MP) में महाकाल के दर्शन कर नोएडा लौट रहे थे। मृतकों में नोएडा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले राहुल गुप्ता (35), पारस अग्रवाल (35), प्रिंस गुप्ता (23) और विक्रम सिंह (30) शामिल हैं। कार की सबसे पीछे की सीट पर बैठे बृजमोहन गुप्ता को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद की PHOTOS… कार के उड़े परखच्चे, शवों को निकालना हुआ मुश्किल DSP दीपक मीणा ने बताया- हरियाणा नंबर की कार लालसोट (दौसा) से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान आलूदा गांव के पास कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। तेज गति के कारण कार ट्रक के पीछे फंस गई थी। कार के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस और एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद कार को ट्रक से अलग किया गया और शवों को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर को हादसे का तुरंत अंदाजा नहीं हुआ। इसकी वजह से ट्रक के साथ कार घिसटती चली गई। कार सवारों को बचने का भी कोई मौका नहीं मिला। कार में पांच लोग सवार थे। घायल युवक को दौसा के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया है। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। एक थाना क्षेत्र से दूसरे थान क्षेत्र में चली गई कार पापड़दा थाने के कॉन्स्टेबल महेश ने बताया- कार सवार सभी लोग उज्जैन महाकाल के दर्शन कर नोएडा लौट रहे थे। राहुवास थाना इलाके में ट्रक में घुसने के बाद तेज रफ्तार कार फंस गई। इसके बाद कार घिसटती हुई पापड़दा थाना क्षेत्र में चली गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यातायात को सुचारू किया गया। ———- राजस्थान में एक्सीडेंट की यह खबर भी पढ़िए… ट्रक ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला, दो बहनों की मौत, मां गंभीर नागौर जिले के लाडनूं क्षेत्र में सोमवार रात करीब 8 बजे गोरेडी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी सवार दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां और एक अन्य बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });