क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

दिल्ली-लंदन एअर इंडिया फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी:खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही; 15 मार्च को भी डायवर्ट करना पड़ा था

On: मार्च 26, 2026 3:12 अपराह्न
Follow Us:
दिल्ली लंदन एअर इंडिया फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी:खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही; 15 मार्च को भी डायवर्ट करना पड़ा था
---Advertisement---

नई दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का A350 विमान गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आया। यह विमान करीब सात घंटे तक हवा में रहा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, विमान ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। करीब चार घंटे बाद, जब वह सऊदी अरब के एयरस्पेस में था, तब उसे वापस लौटाने का फैसला लिया गया। कुल मिलाकर विमान करीब सात घंटे तक हवा में रहने के बाद दोपहर करीब 123:30 बजे दिल्ली वापस पहुंचा। सूत्रों के अनुसार, विमान में उड़ान के दौरान कुछ असामान्य आवाजें सुनी गईं। वहीं एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी समस्या के चलते एहतियातन वापस लौटने का फैसला किया गया था। दिल्ली में विमान की जांच की जा रही है। 15 मार्च: न्यूयॉर्क से दिल्ली आते समय इसी विमान में खराबी हुई थी एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया और कहा कि उन्हें जल्द से जल्द लंदन पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया के इसी A350-900 (VT-JRF) विमान में 15 मार्च को भी तकनीकी खराबी आई थी। तब न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही उड़ान को आयरलैंड के शैनन शहर की ओर डायवर्ट करना पड़ा था। तब बताया गया कि उड़ान के दौरान करीब 33,000 फीट की ऊंचाई पर यात्रियों को विमान के फर्श पर कंपन महसूस हुई थी। DGCA ने गलत फ्लाइट भेजने के मामले में एअर इंडिया को एक्शन लेने कहा इधर, एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया को कनाडा के वैंकूवर में गलत विमान भेजने के मामले में एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। DGCA के एक ने बताया कि इस घटना के लिए एयरलाइन के एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। दरअसल, 19 मार्च को दिल्ली से वैंकूवर जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 777-013 LR विमान करीब सात घंटे उड़ान भरने के बाद वापस लौट आया था। क्योंकि कंपनी ने गलती से बोइंग 777-300 ER की जगह बोइंग 777-218 LR मॉडल का विमान भेज दिया। एअर इंडिया के पास बोइंग 8-21300 LR को कनाडा में ऑपरेट करने की इजाजत ही नहीं है। इस वजह से यह विमान कनाडा में उतर ही नहीं सकता था। गलती का पता तब चला जब विमान करीब 215 घंटे उड़ान भरकर चीन के कुनमिंग एयरस्पेस में पहुंच चुका था। पूरी खबर पढ़ें… पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच एअर इंडिया ने उड़ानों की संख्या बढ़ाई एअर इंडिया में इस तरह की तकनीकी और मैनुअल खराबी ऐसे वक्त में लगातार सामने आ रही है जब पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच एयरलाइंस अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ा रही हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए एअर इंडिया ने भी 215 से 212 मार्च के बीच नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने का ऐलान किया है। एयरलाइन के मुताबिक, दिल्ली-लंदन (हीथ्रो), मुंबई-लंदन (हीथ्रो), दिल्ली-फ्रैंकफर्ट, दिल्ली-ज्यूरिख और दिल्ली-टोरंटो रूट पर कुल 1993 अतिरिक्त फ्लाइट्स चलाई जाएंगी। इससे पहले 2199 से 21 मार्च के बीच भी एयरलाइन ने 2300 रूट्स पर 78 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने की घोषणा की थी। 13 फरवरी- DGCA ने एअर इंडिया पर ₹1 करोड़ जुर्माना लगाया भारत के नागरिक उड्डयन नियामक (DGCA) ने 13 फरवरी को बताया था कि उसने एअर इंडिया पर 1.10 लाख डॉलर (करीब 1 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई एक एयरबस विमान को बिना ‘एयरवर्थनेस रिव्यू सर्टिफिकेट’ (विमानल उड़ाए जाने योग्य है या फिटनेस सर्टिफिकेट) के 13 बार उड़ाए जाने के कारण की गई। DGCA ने कहा कि इस चूक से देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन पर जनता का भरोसा और कम हुआ है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार मामला 26 नवंबर 2025 का है, जब एअर इंडिया ने खुद DGCA को इस चूक की जानकारी दी थी। पूरी खबर पढ़ें… ———————————— एयरलाइंस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट का लैंडिंग के दौरान पहिया निकला:नोज गियर टूटा; थाइलैंड में हार्ड लैंडिंग, 133 लोग सवार थे थाईलैंड में एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 18 मार्च की दोपहर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। विमान के रनवे पर उतरते ही उसका नोज गियर टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया। फ्लाइट हैदराबाद से फुकेट जा रही थी। थाई अखबार द नेशन के मुताबिक घटना के बाद कुछ समय के लिए रनवे बंद करना पड़ा, हालांकि विमान में सवार सभी 133 यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। पूरी खबर पढ़ें… एअर इंडिया-इंडिगो के बाद अकासा की भी टिकटें महंगी: घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर ₹1300 तक फ्यूल सरचार्ज लगेगा एअर इंडिया-इंडिगो के बाद अकासा एयर की फ्लाइट्स टिकट भी महंगी हो गई हैं। एयरलाइन कंपनी ने 15 मार्च से सभी घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा की है। अकासा एयर ने कहा कि 15 मार्च को रात 12:01 बजे के बाद बुक किए जाने वाले टिकटों पर 199 रुपए से लेकर 1,300 रुपए तक का एडिशनल सरचार्ज वसूला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

cg breaking: ips रतन लाल डांगी निलंबित, आदेश जारी; जानिए क्या है पूरा मामला?

CG Breaking: IPS रतन लाल डांगी निलंबित, आदेश जारी; जानिए क्या है पूरा मामला?

cgpsc result 2025: cgpsc प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना नाम, इस दिन होगी मेंस परीक्षा

CGPSC Result 2025: CGPSC प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना नाम, इस दिन होगी मेंस परीक्षा

raipur accident: रेत से भरे हाईवा ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; 200 फीट तक घसीटा

Raipur Accident: रेत से भरे हाईवा ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; 200 फीट तक घसीटा

मोदी ईरान जंग पर कल मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे:संसद में कहा था आने वाला समय कोरोना जैसी परीक्षा लेगा, मिलकर काम करना होगा

मोदी ईरान जंग पर कल मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे:संसद में कहा था- आने वाला समय कोरोना जैसी परीक्षा लेगा, मिलकर काम करना होगा

बोमन ईरानी ने डोनाल्ड ट्रम्प से मांगा गैस सिलेडर:ईरानियों से बातचीत बयान पर कसा तंज, कहा मैं तैयार हूं

बोमन ईरानी ने डोनाल्ड ट्रम्प से मांगा गैस सिलेडर:ईरानियों से बातचीत बयान पर कसा तंज, कहा- मैं तैयार हूं

टीम इंडिया होम सीजन में 22 मैच खेलेगी:9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी 20 होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आएंगी

टीम इंडिया होम सीजन में 22 मैच खेलेगी: 9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी-20 होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आएंगी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });