क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक, आरोपी 5 दिन से लापता था:परिवार से एक बार बात की लेकिन लोकेशन नहीं बताया; किसान आंदोलन का समर्थक रह चुका

On: अप्रैल 7, 2026 4:12 पूर्वाह्न
Follow Us:
दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक, आरोपी 5 दिन से लापता था:परिवार से एक बार बात की लेकिन लोकेशन नहीं बताया; किसान आंदोलन का समर्थक रह चुका
---Advertisement---

दिल्ली विधानसभा कैंपस में सुरक्षा उल्लंघन करने वाले आरोपी सरबजीत सिंह (37 साल) को लेकर कई खुलासे हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह 1 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में अपने घर से निकला था। करीब पांच दिन तक उसका कोई पता नहीं था। इस दौरान उसने परिवार से एक बार संपर्क किया लेकिन अपनी लोकेशन के बारे में कुछ नहीं बताया। सूत्रों के मुताबिक, वह 203 अप्रैल को बरेली गया और फिर 6 अप्रैल को दिल्ली पहुंचा था। दोपहर करीब 2:10 बजे सफेद एसयूवी चलाते हुए विधानसभा के गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसा था। उसने पोर्च में खड़ी स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की गाड़ी में फूलों का गुलदस्ता और माला रखकर फरार हो गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी 2020-21 के किसान आंदोलन का समर्थक रहा है। उसने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे, लेकिन बाद में कई पोस्ट हटा दिए। आरोपी ने इसी साल फरवरी में खरीदी एसयूवी कार पुलिस ने बताया कि आरोपी तेज रफ्तार में कार लेकर जबरन घुसा और सुरक्षाकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। आरोपी जिस गाड़ी से आया था, उसे इसी साल फरवरी में खरीदी थी। पुलिस उन वीडियो की भी जांच कर रही है, जिनमें वह 150 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार से कार चलाता दिख रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अभी तक विधानसभा में घुसने का अपना मकसद नहीं बताया है। उसके कॉल रिकॉर्ड, मूवमेंट और डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है। इससे यह पता चलेगा कि उसने सबकुछ खुद किया या किसी के कहने पर किया। परिवार बोला- सरबजीत मानसिक रूप से बीमार घटना के समय सदन की कार्यवाही नहीं चल रही थी। कार में आरोपी अकेले ही था। उसने चेहरा ढका हुआ था। मौके से फरार होने के करीब दो घंटे बाद पुलिस ने उसे रूप नगर इलाके से दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में उस पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। परिवार ने पुलिस को बताया कि सरबजीत मानसिक रूप से बीमार है और किसी के काबू में नहीं रहता। हालांकि, उसकी मानसिक स्थिति की जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद की 3 तस्वीरें… 20 अगस्त 2025: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त 2025 की सुबह जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था। शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे आरोपी ने सीएम को कागज देते समय उनका हाथ खींचा था। आरोपी ने उनके बाल खींचे और फिर थप्पड़ मारा था। हमले में रेखा के हाथ-कंधे, सिर पर चोटें आईं थीं। आरोपी का नाम राजेशभाई खीमजी था। गुजरात के राजकोट का रहने वाला था। उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया था। राजेश पर गुजरात में भी चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज थे। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला था। ———————————————– यह खबर भी पढ़ें… AAP ने रेखा गुप्ता को ‘बीजेपी की पप्पू’ कहा: दिल्ली CM ने कहा था- AQI एक टेंपरेचर है; केजरीवाल बोले- ये नया विज्ञान कब आया आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ‘बीजेपी की पप्पू CM’ कहा है। AAP ने X पर रेखा गुप्ता के बयानों के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप जारी करते हुए लिखा- बीजेपी की पप्पू CM का कोई मुकाबला नहीं है। रेखा गुप्ता ने हाल ही में NDTV को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक टेंपरेचर है, जिसे किसी भी इंस्ट्रूमेंट से मापा जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

rr vs rcb match: राजस्थान ने आरसीबी को छह विकेट से हराया, जुरेल और सूर्यवंशी ने खेली अर्धशतकीय पारी!

RR vs RCB Match: राजस्थान ने आरसीबी को छह विकेट से हराया, जुरेल और सूर्यवंशी ने खेली अर्धशतकीय पारी!

चंद्रमा का चक्कर लगाकर लौट रहे 4 अंतरिक्ष यात्री:सुबह 5:37 बजे लैंडिंग होगी; 3000 डिग्री फारेनहाइट पहुंचेगा तापमान, 6 मिनट का ब्लैकआउट रहेगा

चंद्रमा का चक्कर लगाकर लौट रहे 4 अंतरिक्ष यात्री:सुबह 5:37 बजे लैंडिंग होगी; 3000 डिग्री फारेनहाइट पहुंचेगा तापमान, 6 मिनट का ब्लैकआउट रहेगा

csk vs dc playing 11: खराब शुरुआत से उबरना चाहेगी चेन्नई, क्या दिल्ली करेगी पलटवार? संभावित 11 और लाइव डिटेल्स

CSK vs DC Playing 11: खराब शुरुआत से उबरना चाहेगी चेन्नई, क्या दिल्ली करेगी पलटवार? संभावित-11 और लाइव डिटेल्स

भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश में युवक ने नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या की, सगाई से नाराज था

भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश में युवक ने नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या की, सगाई से नाराज था

स्विगी के को फाउंडर लक्ष्मी रेड्डी ने इस्तीफा दिया:किशन राहुल एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त, अल्वेस पिंटो नॉमिनी डायरेक्टर बने

स्विगी के को-फाउंडर लक्ष्मी रेड्डी ने इस्तीफा दिया:किशन-राहुल एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त, अल्वेस पिंटो नॉमिनी डायरेक्टर बने

स्विगी के को फाउंडर लक्ष्मी रेड्डी ने इस्तीफा दिया:किशन राहुल एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त, अल्वेस पिंटो नॉमिनी डायरेक्टर बने

स्विगी के को-फाउंडर लक्ष्मी रेड्डी ने इस्तीफा दिया:किशन-राहुल एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त, अल्वेस पिंटो नॉमिनी डायरेक्टर बने

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });