बॉलीवुड में इन दिनों एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग को लेकर बहस तेज है। इसी मुद्दे पर अब करीना कपूर खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। करीना ने कहा कि किसी भी कलाकार को अपनी जरूरतों के अनुसार काम की शर्तें तय करने की आजादी होनी चाहिए, खासकर तब जब वह परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी भी निभा रहा हो। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में करीना कपूर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बेहद जरूरी है। अगर कोई अभिनेत्री अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए सीमित घंटे काम करना चाहती है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी शर्तें तभी सही रहती हैं जब फिल्म शुरू होने से पहले ही प्रोड्यूसर्स और टीम को साफ-साफ बता दिया जाए। करीना ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी प्लानिंग करनी पड़ी थी। दो बच्चों की मां होने के कारण उन्हें बीच-बीच में घर लौटना पड़ता था। ऐसे में टीम ने शेड्यूल इस तरह तय किया कि जब वह घर जाती थीं तो बाकी सीन शूट कर लिए जाते थे और लौटने के बाद वह फिर शूटिंग पूरी कर लेती थीं। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने कथित तौर पर फिल्मों की शूटिंग के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की शर्त रखी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी वजह से वह निर्देशक संदीप रेड्ड?
दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट मांग पर करीना कपूर बोलीं:काम और परिवार में संतुलन जरूरी, अपनी शर्त रखने की आजादी होनी चाहिए
By worldprime
On: मार्च 7, 2026 5:19 अपराह्न
---Advertisement---





