हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बर्फबारी के बीच हुई शादी चर्चा में है। दूल्हा तीन से चार फीट जमी बर्फ के बीच करीब 7 किलोमीटर पैदल चलकर दुल्हन को लेने पहुंचा। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन को भी बर्फीले रास्ते से तीन से चार घंटे की पैदल यात्रा कर ससुराल लाया। इसके वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं। बर्फ की सफेद चादर के बीच दुल्हन का हाथ पकड़कर दूल्हा पैदल चलता दिखा। मामला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र की केओली पंचायत का है। शनिवार को पैदल ही रवाना हुई बारात केओली पंचायत के बुनालीघार गांव के गितेश (13) की शादी भैचड़ी की ऊषा ठाकुर के साथ तय हुई थी। शनिवार (24 जनवरी) को गाड़ियों में बारात जानी थी। लेकिन इससे पहले ही भारी बर्फबारी हो गई। सड़कों पर 3 से 4 फीट तक बर्फ जम गई। ऐसे में गाड़ियों के ड्राइवरों ने मना कर दिया, लेकिन गितेश दुल्हन को लाने पर अडिग रहा। 7 किलोमीटर बर्फ के बीच चले, सुबह विदाई गितेश सीमित बारातियों के साथ दुल्हन को लेने रवाना हो गया। वह 7 किलोमीटर बर्फीले और दुर्गम रास्तों को पैदल तय कर भैचड़ी पहुंचा। रातभर विवाह की रस्में निभाई गई और सुबह सवा सात बजे दुल्हन की विदाई हुई। 4 घंटे पैदल चले, चढ़ाई भी पार की दुल्हन और बारातियों ने 7 किलोमीटर का सफर लगभग चार घंटे में तय किया। इस बीच 2 घंटे की खड़ी चढ़ाई पार की। वे सुबह करीब 11 बजे घर पहुंचे। गितेश गाड़ी चलाता है। उसका एक भाई है। दूल्हा-दूल्हन के PHOTOS… ————- ये खबर भी पढ़ें… हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू, भरमौर में 6 इंच स्नोफॉल, टूरिस्ट के लिए एडवाइजरी हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर आज फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा और कुल्लू की अधिक ऊंची चोटियों पर बर्फ की चादर बिछने लगी है। मौसम विभाग ने इन चारों जिलों में कल सुबह तक भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। चंबा के भरमौर में 6 इंच, स्पीति में 1 इंच, रोहतांग में 4 इंच ताजा बर्फ गिर चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
दूल्हा 4 फीट बर्फ में चलकर दुल्हन लाया:मंडी में बारात चलने से पहले हुई बर्फबारी, 4 घंटे में 7 किमी रास्ता तय किया
By worldprime
On: जनवरी 27, 2026 5:25 पूर्वाह्न
---Advertisement---











