साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की है। कपल की शादी तस्वीरें लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं। इसी बीच कपल ने देश भर में मिठाई बांटने और अन्नदान करने का बड़ा ऐलान किया है। विजय रश्मिका ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसी घोषणा करते हुए लिखा है, इस देश के खूबसूरत लोगों के नाम, आप हमेशा हमारी यात्रा और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हैं। हम सच में बहुत खुश होंगे अगर हम अपनी शादी का जश्न आप सभी के साथ मना सकें। और भारत हर खुशी कैसे मनाता है? मिठाई और खाने के साथ। इसलिए 1 मार्च को हम पूरे देश में प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक भेज रहे हैं, ताकि अपने जीवन के इस खास पल को आप सभी के साथ साझा कर सकें। हम देशभर के कई मंदिरों में अन्नदान भी करेंगे। आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं, विजय और रश्मिका। आगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उन शहरों की सूची दी है, जहां वो मिठाइयां पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अन्नदान के लिए देशभर की 16 मंदिरों की सूची भी जारी की है, जिनमें कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, असम, राजस्थान की कई मंदिरें शामिल हैं। 26 फरवरी को हुई विजय रश्मिका की शादी उदयपुर में गुरुवार को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी हुई। शादी की रस्में तेलुगु रीति-रिवाजों
देश के साथ मनाएंगे रश्मिका-विजय शादी का जश्न:21 शहरों में मिठाई से भरे ट्रक भेजेंगे, 16 मंदिरों में अन्नदान करेंगे, कहा- आपका आशीर्वाद चाहते हैं।
By worldprime
On: मार्च 1, 2026 12:38 अपराह्न
---Advertisement---






