उत्तराखंड में आज दैनिक भास्कर एप का ‘उत्तराखंड-विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’ शुरू हो गया है। देहरादून के होटल हयात सेंट्रिक में इस आयोजन का शुभारंभ राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण ने किया। कॉन्क्लेव में स्पीकर ऋतु खंडूरी ने अपना अनुभव बताते हुए कहा- मैं 2014 में पहली बार अपने पिता के चुनाव के दौरान उत्तराखंड आई। चुनाव के बाद मैंने तय किया कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को लेकर गढ़वाल के एक हिस्से में जरूर जाऊंगी और मैंने उस पर काम शुरू किया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि दैनिक भास्कर ने आज के आयोजन के लिए जिस विषय का चयन किया है, वह त्रिशूल की तरह सटीक और सारगर्भित है। मुझे विश्वास है कि इस मंथन से जो विचार, संकल्प और रोडमैप निकलेगा, वह परिवार, समाज और राज्य के भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगा। एक दिन के इस कॉन्क्लेव में उत्तराखंड के विकास, निवेश और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उद्योग और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS देखें… कॉन्क्लेव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
देहरादून में ‘उत्तराखंड-विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव:औद्योगिक विकास पर चर्चा; राज्यपाल बोले- ‘घोस्ट विलेज’ सुनकर दिल में दर्द होता
By worldprime
On: मार्च 16, 2026 11:04 पूर्वाह्न
---Advertisement---






