देहरादून में हिमाचल प्रदेश की एचआरटीसी बस 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे 4 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल है, जिनमें से 12 की हालत गंभीर है। मृतकों दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। SDRF ने शवों को बाहर निकाल लिया है। हादास त्यूणी क्षेत्र में हुआ। सुबह करीब 10 बजे हिमाचल प्रदेश के नेरवा-चौपाल से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर-क्वानू मीनस मार्ग पर क्वानू के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के आदेशानुसार, SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं। परिचालक ने पुलिस को फोन कर दी सूचना हादसे का शिकार हुई HRTC की बस का नंबर HP66A-2588 बताया गया है। दुर्घटना की सूचना सबसे पहले बस के परिचालक ने पुलिस को फोन कर दी। एचआरटीसी की बस सुबह करीब 6:30 बजे चौपाल डिपो से निकली थी। यह बस पहले नेहवा पहुंची। इसके बाद मीनस-क्वानू-हरिपुर रूट से पांवटा जा रही थी। इस बस में 35 से ज्यादा यात्रियों के सवार होने की बात सामने आई है। हादसे की PHOTOS… ट्रक को साइड देने के चक्कर में हादसा जानकारी के मुताबिक, मीनस-क्वानू-हरिपुर रोड पर सुदोई खड्ड के पास ट्रक को साइड देने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। बस के सड़क के किनारे की तरफ जाने से यह डिसबैलेंस हो गई। दरअसल, बस के कारण सड़क का पुश्ता धंस गया। इस कारण सवारियों से भरी एचआरटीसी की यह बस खाई में गिर गई। कई पलटे खाने के बाद सीधे गहरी खाई में जा गिरी। SDRF ने बताया कि 11-12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को विकासनगर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। ————————— ये खबर भी पढ़ें… देहरादून में कार खाई में गिरने से मेजर की मौत: बेटे के ताबूत को चूमती रही मां, पिता से एक दिन पहले कहा था-जल्द घर आऊंगा देहरादून में सेना के मेजर शुभम सैनी की कार बेकाबू होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मेजर की सैनिक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)
देहरादून में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस:4 की मौत, 35 से ज्यादा घायल, 12 की हालत गंभीर; पांवटा साहिब जा रही थी
By worldprime
On: फ़रवरी 3, 2026 11:01 पूर्वाह्न
---Advertisement---











