मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मैनेजरों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं, इसके अलावा अलग से क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग से जुड़े घटनाक्रम को दोबारा रीक्रिएट किया है। इसमें पुणे से मुंबई एक स्कूटर लाना भी शामिल है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह रीक्रिएशन पुलिस हिरासत में मौजूद चार आरोपियों- स्वप्निल सकट, आदित्य गायकी, सिद्धार्थ येनपुरे और समर्थ पोमाजी के साथ किया गया। जांच टीम ने उनके बताए सफर के हर स्टेप को फिर से देखा, ताकि अहम जानकारियां और सबूत जुटाए जा सकें। क्राइम सीन रीक्रिएशन में क्या-क्या हुआ? रीक्रिएशन के दौरान पुलिस अधिकारी आरोपियों के साथ पुणे में स्कूटर खरीदने की जगह से लेकर रास्ते के स्टॉप्स और मुंबई के विले पार्ले स्टेशन के बाहर तक गए। पूरे प्रोसेस की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। मामले में पैसों की जानकारी जांच में नए फाइनेंशियल डिटेल्स सामने आए। क्राइम ब्रांच के अनुसार, स्कूटर मुंबई पहुंचाने के बाद मुख्य आरोपी शुभम लोंकर ने आरोपियों को अतिरिक्त 11,000 रुपए दिए। पहले पुलिस ने 40,000 रुपए मिलने की बात कही थी। बाद की जांच में पता चला कि कुल 51,000 रुपए दिए गए। इनमें से 30,000 रुपए स्कूटर खरीदने में खर्च हुए, जबकि 21,000 रुपए आरोपियों ने खर्च किए। सूत्रों के मुताबिक, इस केस के छठे आरोपी
धमकी मामले में रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज:रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग केस में क्राइम सीन भी किया गया रीक्रिएट
By worldprime
On: फ़रवरी 14, 2026 10:47 पूर्वाह्न
---Advertisement---











