फिल्म धुरंधर में नजर आ चुके अभिनेता नदीम खान को नौकरानी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट्स के अनुसार, 41 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। महिला का आरोप है कि अभिनेता ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। जब अभिनेता ने शादी से इनकार किया, तो महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में महिला ने बताया कि वह लगभग दस साल पहले नदीम खान के घर काम करने लगी थी और 2015 में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोपी ने कथित रूप से शादी का वादा किया, लेकिन समय बीतने के बावजूद वह वादा पूरा नहीं हुआ। प्रारंभ में मामला वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, जिसे बाद में मालवणी पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया। मालवणी पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “महिला के बयान के आधार पर अभिनेता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपों की जांच जारी है।” फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
**नदीम खान कौन हैं?**
नदीम खान फिल्म इंडस्ट्री में कई वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने टीवी, फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम किया है, हालांकि वे मुख्य रूप से सपोर्टिंग रोल्स में ही नजर आए हैं। एक्टिंग के साथ-साथ नदीम थिएटर से भी जुड़े हैं और कई स्टेज प्ले में प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन, असरानी और आद जैसे दिग्गजों के साथ सपोर्टिंग एक्टर के रूप में काम किया है।











