काफी समय से चल रही अटकलों और फैंस की बढ़ती उत्सुकता के बीच जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने आखिरकार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर रिलीज की घोषणा कर दी है। फिल्म का ट्रेलर कल सुबह 11:01 बजे जारी किया जाएगा। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इस बात की पुष्टि की है। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन एंटरटेनर है, जिसमें रणवीर सिंह दो अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे। वह जस्किरत सिंह रंगी और हमजा अली माजरी के डुअल अवतार में दिखाई देंगे। मेकर्स का कहना है कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा व्यक्तिगत और तीव्र संघर्ष से भरी होगी, जिससे फिल्म का रोमांच और भी बढ़ जाएगा। फिल्म की कहानी उन अनजान नायकों पर आधारित है, जिनकी पहचान अक्सर पर्दे के पीछे रह जाती है, लेकिन जिनकी वजह से बड़े-बड़े मिशन पूरे होते हैं। इसी पृष्ठभूमि में इस बार संघर्ष और भी ज्यादा गहरा और भावनात्मक नजर आएगा। फिल्म की पहली किस्त ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। खासतौर पर नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया में इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। इसी वजह से ट्रेड एक्सपर्ट्स और एग्जीबिटर्स को उम्मीद है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी वैश्विक स्तर पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती है। शुरुआती अंतरराष्?
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर कल होगा रिलीज:रणवीर सिंह का डबल रोल, पांच भाषाओं 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म
By worldprime
On: मार्च 6, 2026 2:17 अपराह्न
---Advertisement---





