साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज डेट बदलने से बॉलीवुड में नया बॉक्स ऑफिस क्लैश खड़ा हो गया है। पहले यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 4 जून 2026 तय की गई है। इस बदलाव के कारण अब फिल्म की टक्कर सीधे वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से होने वाली है, जिससे इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। दरअसल, पहले ‘टॉक्सिक’ की रिलीज 19 मार्च 2026 को तय थी और उसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी रिलीज होने वाली थी। ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे थे कि दो बड़ी फिल्मों का एक साथ आना बॉक्स ऑफिस पर नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसी वजह से टॉक्सिक के मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया। बताया गया कि मिडिल ईस्ट में चल रही परिस्थितियों के कारण भी फिल्म की रिलीज टालने का निर्णय लिया गया। मेकर्स चाहते थे कि फिल्म को ग्लोबल मार्केट में बेहतर माहौल में रिलीज किया जाए। इसलिए मार्च की बजाय जून में नई रिलीज डेट तय की गई। हालांकि, इस फैसले से एक नया क्लैश पैदा हो गया। अब ‘टॉक्सिक’ 4 जून को रिलीज होगी, जबकि वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी इसी समय सिनेमाघरों में आने वाली है। यह फिल्म पहले से ही इस तारीख के आसपास रिलीज के लिए लॉक थी, इसलिए उसके मेकर्स इस अचानक ब
धुरंधर से डरे और अब वरुण से क्लैश पे अटके:यश की ‘टॉक्सिक पोस्टपोन, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत
By worldprime
On: मार्च 5, 2026 5:04 अपराह्न
---Advertisement---




