डायरेक्टर आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज को सोमवार को मुंबई में फिल्म धुरंधर 2 की शूटिंग की परमिशन लेने से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने फिल्म की शूटिंग के दौरान सुरक्षा नियमों के बार-बार उल्लंघन का आरोप लगाया है। कंपनी अब महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड से अनुमति नहीं ले सकेगी। द इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में BMC के अधिकारियों के हवाले बताया कि BMC के जोन 1 के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर ने B62 स्टूडियोज और दो अन्य आवेदकों कोमल पोखरियाल और नासिर खान को स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने की मंजूरी दे दी है। 1 लाख रुपए जुर्माने की सिफारिश BMC ने इमारत की टेरेस पर शूटिंग करने और बिना अनुमति दो जनरेटर वैन इस्तेमाल करने के लिए ₹1 लाख जुर्माने की सिफारिश की है। इसके साथ ही ₹25,000 की सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त करने की भी मांग की गई है। नगर निगम के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस ने 7 और 8 फरवरी के बीच शूटिंग की अनुमति मांगी थी। 30 जनवरी को ए वार्ड के मोदी स्ट्रीट और पेरिन नरिमन स्ट्रीट पर शूटिंग की अनुमति दी गई थी। शर्तों का पूरी तरह उल्लंघन किया गया: अधिकारी अधिकारियों का दावा है कि सेट पर पुलिस विभाग की शर्तों का पूरी तरह उल्लंघन किया गया। अनुमति में पटाखे और ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल पर रोक थी। उल्ल?
‘धुरंधर 2’ की शूटिंग में नियमों के उल्लंघन का आरोप:आदित्य धर का प्रोडक्शन हाउस ब्लैकलिस्ट; BMC ने की कार्रवाई
By worldprime
On: फ़रवरी 17, 2026 2:47 अपराह्न
---Advertisement---











