रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर-2 ने 11 दिनों में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। फिल्म 1365 करोड़ कलेक्शन के साथ बॉलीवुड की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग और इंडियन सिनेमा की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म की सफलता से मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले अर्जुन रामपाल भावुक हो गए और उन्होंने टीम का धन्यवाद किया। अर्जुन रामपाल ने पहली फिल्म मोक्ष से अब तक की तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘बचपन में काउबॉय बनने से लेकर धुरंधर तक मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि इस सफर में इतने लोग साथ रहे। मेरे प्यारे फैंस, साथ देने के लिए दिल से धन्यवाद।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘धुरंधर की इस शानदार टीम का शुक्रिया, आप सब मेरे मजबूत सहारा रहे। और मेरा “बब्बर शेर” रणवीर सिंह, तुम्हारा खास धन्यवाद। लोकेंद्र धर, ज्योति देशपांडे, श्वेता, कास्टिंग टीम, आर. माधवन, राकेश बेदी, संजय दत्त, प्रीति शील, स्मृति, आप सभी का आभार। यह लिस्ट और लंबी होगी। मैं बहुत खुश हूं। धैर्य, मेहनत और जुनून के साथ बने रहें, तो सपने सच होते हैं।’ अपनी पोस्ट में अर्जुन रामपाल ने धुरंधर की बिहाइंड द सीन तस्वीरें भी शेयर कीं। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई और 11 दिनों में 1365 करोड़ कमा चुकी है, जिससे यह बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि आमिर की दंगल और धुरंधर पार्ट-1 अब भी ?
धुरंधर-2 के मेजर इकबाल अर्जुन रामपाल भावुक हुए:सक्सेस पर टीम को धन्यवाद दिया, कहा- सपने सच होते हैं, रणवीर सिंह को बब्बर शेर बताया
By worldprime
On: मार्च 31, 2026 9:24 पूर्वाह्न
---Advertisement---





