रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) दुनियाभर में कमाई के मामले में 6वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म का दुनियाभर में कलेक्शन 1,226.44 करोड़ रुपए हो गया है, जिसके साथ इसने कमाई के मामले में KGF चैप्टर 2 (1,215 करोड़ रुपए) और जवान (1,160 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के दसवें दिन (शनिवार) फिल्म ने भारत में 62.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने दुनियाभर में 1,226.44 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। भारत में 10 दिनों का नेट कलेक्शन पहला हफ्ता पेड प्रीव्यू शो: ₹43.00 करोड़ (गुरुवार): ₹102.55 करोड़ (शुक्रवार): ₹80.72 करोड़ (शनिवार): ₹113.00 करोड़ (रविवार): ₹114.85 करोड़ दूसरा हफ्ता (सोमवार): ₹65.00 करोड़ (मंगलवार): ₹56.55 करोड़ (बुधवार): ₹47.70 करोड़ (गुरुवार): ₹49.70 करोड़ (शुक्रवार): ₹41.55 करोड़ (शनिवार): ₹62.85 करोड़ कुल (10 दिन): ₹778.77 करोड़ धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ रुपए हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। ओवरसीज में फिल्म ने 296.00 करोड़ रुपए कमाए, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,226.44 करोड़ रुपए पहुंच गया। दसवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 58.00 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 3.00 करोड़ रुपए, तमिल में 1.40 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 0.30 करोड़ रुपए औ?
धुरंधर 2 बनी 6वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म:वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1226.44 करोड़ हुआ, KGF चैप्टर 2 और जवान को पीछे छोड़ा
By worldprime
On: मार्च 29, 2026 8:54 पूर्वाह्न
---Advertisement---




