बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यूपी के मुजफ्फरनगर में अपने पैतृक गांव में 55 बीघा कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराई है। इसकी कीमत करीब छह करोड़ रुपए बताई जा रही है। नवाजुद्दीन ने सात व्यक्तियों से यह जमीन खरीदी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तीन साल पहले अपनी जमीन अपने भाइयों के नाम कर दी थी। तब कयास लगाए गए थे कि वह अब मुंबई में ही रहेंगे। गुरुवार को नवाजुद्दीन अपने फिल्म प्रोड्यूसर भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ तहसील पहुंचे थे। सब-रजिस्ट्रार पंकज कुमार ने अभिनेता से कागजों पर हस्ताक्षर कराकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई। जमीन बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में है। नवाजुद्दीन के तहसील पहुंचने की जानकारी मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। उन्होंने प्रशंसकों से मुलाकात की और तस्वीरें भी खिंचवाईं। सूत्रों के अनुसार, नवाजुद्दीन ईद तक अपने पैतृक गांव में ही रुक सकते हैं। नवाजुद्दीन बोले- तीन साल बाद गांव आकर अच्छा लगा नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा- जमीन का मामला था। सबकुछ अच्छे से हो गया। फिल्म केरला स्टोरी-2 को लेकर उन्होंने कहा, मैनें तो नहीं देखी, लेकिन देखेंगे। करीब तीन साल बाद गांव वापस आया हूं। गांव में आना हमेशा ही अच्छा लगता है। कुछ दोस्त जो अब बड़े हो गए हैं। उन्हें पहचानने में मुश्किल होती है। लेकिन जब पहचान लेता हूं तो उनके साथ कुछ स
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 55 बीघा जमीन खरीदी:मुजफ्फरनगर में खुद रजिस्ट्री करवाई, कीमत- 6 करोड़ रुपए
By worldprime
On: मार्च 13, 2026 8:23 पूर्वाह्न
---Advertisement---






