रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस में तैनात डीएसपी कल्पना वर्मा को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है,लेकिन उनके खिलाफ FIR आख़िर कब दर्ज होगी ? इसे लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है|दरअसल,रसूखदार डीएसपी के खिलाफ़ वैधानिक कदम उठाने में छत्तीसगढ़ पुलिस को लगभग 4 माह लग गए,पीड़ित ने सबसे पहले स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी| इस पर प्रकरण की बगैर ठोस जांच किए,सिर्फ कागजो में ही शिकायत का निपटारा कर दिया गया था| शिकायतकर्ता को “फेना ” अर्थात पुलिस अहस्तांरण योग्य मामला करार देकर चलता कर दिया गया था,हालांकि प्रेस मीडिया में प्रकरण के तूल पकडे जाने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने उच्च स्तरीय जांच कर “दूध का दूध” और “पानी का पानी” साफ़ कर दिया है| जांच रिपोर्ट में पीड़ित परिवार के कई आरोप सिद्ध पाए गए है,इसके साथ ही राज्य सरकार ने डीएसपी कल्पना वर्मा को फौरी तौर पर निलंबित करते हुए पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया है| अब सवाल उठ रहा है,कि जब जांच में ही 4 माह का समय लग गया,तो FIR दर्ज करने के मामले में पुलिस महकमा और कितना वक्त लेगा? आमजन मानस में यह भी चर्चा जोरों पर है,कि पुलिस महकमें में वर्दी पर लगने वाले दाग को लेकर पुलिस मुख्यालय आखिर क्यों सुस्त नज़र आता है ? सोशल मीडिया में पीड़ितों के सक्रिय होने के बाद ही क्यों कार्यवाही का मुहूर्त निकलता है,अफसरों द्वारा मामल?
निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा पर आख़िर कब होगी FIR दर्ज ? पीड़ित परिवार सदमें में,सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यप्रणाली…
By worldprime
On: फ़रवरी 6, 2026 4:19 अपराह्न
---Advertisement---



