क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

निशिकांत दुबे ने माफी मांगी, कहा- बीजू पटनायक बड़े नेता:पहले बताया था CIA और नेहरु के बीच की कड़ी; अब बोले- मेरे बयान को गलत समझा

On: अप्रैल 1, 2026 3:12 अपराह्न
Follow Us:
निशिकांत दुबे ने माफी मांगी, कहा बीजू पटनायक बड़े नेता:पहले बताया था cia और नेहरु के बीच की कड़ी; अब बोले मेरे बयान को गलत समझा
---Advertisement---

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर दिए बयान को लेकर माफी मांग ली है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि बीजू बाबू हमारे लिए हमेशा ऊंचे कद के स्टेट्समैन रहे है और रहेंगे। मेरे बयान से यदि भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं बेशर्त क्षमा चाहता हूं।’ उन्होंने कहा की उनके बयान उनकी निजी राय थी और उसे गलत तरीके से समझा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेहरू जी पर कही गई बात को बीजू पटनायक से जोड़ दिया गया, जो सही नहीं है। दरअसल, 27 मार्च को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में दुबे ने आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1962 के युद्ध में अमेरिका और CIA की मदद ली थी और बीजू पटनायक अमेरिका, CIA और नेहरू के बीच कड़ी थे। PM मोदी ने बीजू पटनायक की तारीफ की इस विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्कल दिवस के मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बीजू पटनायक की तारीफ की। उन्होंने उन्हें देश निर्माण के लिए समर्पित नेता और साहस का प्रतीक बताया। दुबे के बयान के बाद ओडिशा के पूर्व CM और बीजू जनता दल (BJD) चीफ नवीन पटनायक ने सोमवार को पिता बीजू पटनायक पर टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की आलोचना की थी। भुवनेश्वर में मीडिया से बातचीत में पटनायक ने कहा था की भाजपा सांसद का बयान आपत्तिजनक है और उन्हें मेंटल डॉक्टर की जरूरत है। BJD ने सोमवार को निशिकांत दुबे की टिप्पणी के विरोध में राज्यसभा से वॉकआउट किया था। कार्यवाही शुरू होते ही सस्मित पात्रा ने कहा, ‘निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक को CIA एजेंट बताया है, जो पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बयान है।’ निशिकांत ने कहा था नेहरु ने अमेरिकी पैसे से युद्ध लड़ा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 27 मार्च को दावा किया था कि नेहरू ने 1962 का चीन युद्ध अमेरिकी पैसे और CIA एजेंटों की मदद से लड़ा। दुबे ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर नेहरू के दो पत्र जारी किए, जिनमें अधिकारियों, खासतौर पर अमेरिकी राजदूत को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा- 1963-64 में अमेरिका के कहने पर नंदा देवी पर एक न्यूक्लियर डिवाइस लगाया गया, जो आज तक नहीं मिला है। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि ओडिशा का चारबतिया एयरबेस, जिसमें बीजू पटनायक की भूमिका थी, U-123 जासूसी विमानों के लिए बनाया गया था और 1963 से 1979 तक अमेरिका ने इसका इस्तेमाल किया। बीजू पटनायक स्वतंत्रता सेनानी और दो बार CM रहे बीजू पटनायक दो बार (1961-63, 1990-95) ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। वे स्वतंत्रता सेनानी और पायलट थे। 1947 में इंडोनेशियाई सेनानियों को बचाने के लिए जकार्ता उड़ान जैसे मिशनों के लिए जाने जाते हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 17 अप्रैल 1997 को उनके निधन के बाद उनके बेटे नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल की स्थापना की। नवीन पटनायक 5 मार्च 2000 से 12 जून 2024 तक लगातार पांच बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। ——————————————— ये खबर भी पढें… नवीन पटनायक बोले- निशिकांत दुबे को मेंटल डॉक्टर की जरूरत:भाजपा सांसद ने कहा था- बीजू पटनायक नेहरू और अमेरिकी खुफिया एजेंसी के बीच कड़ी थे ओडिशा के पूर्व CM और बीजू जनता दल (BJD) चीफ नवीन पटनायक ने सोमवार को पिता बीजू पटनायक पर टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की आलोचना की। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

korba rape: बीमार महिला से दुष्कर्म, मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया रेप

Korba Rape: बीमार महिला से दुष्कर्म, मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया रेप

dhamtari suicide: प्रेमी जोड़े ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, कल शाम से थे लापता

Dhamtari Suicide: प्रेमी जोड़े ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, कल शाम से थे लापता

रिपोर्ट: ईरान में सरकार सेना के बीच टकराव बढ़ा:खामेनेई से नहीं मिल पा रहे पजशकियान, irgc ने देश का कंट्रोल अपने हाथ में लिया

रिपोर्ट: ईरान में सरकार-सेना के बीच टकराव बढ़ा:खामेनेई से नहीं मिल पा रहे पजशकियान, IRGC ने देश का कंट्रोल अपने हाथ में लिया

ईरान में सरकार सेना के बीच टकराव बढ़ा:रिपोर्ट में दावा मुजतबा खामेनेई से नहीं मिल पा रहे राष्ट्रपति, कंट्रोल irgc के हाथ में

ईरान में सरकार-सेना के बीच टकराव बढ़ा:रिपोर्ट में दावा- मुजतबा खामेनेई से नहीं मिल पा रहे राष्ट्रपति, कंट्रोल IRGC के हाथ में

sarguja murder: दोस्त ने की दोस्त की हत्या ! पत्नी संग घर में गाड़ दी लाश, 9 दिन बाद आत्मा के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

Sarguja Murder: दोस्त ने की दोस्त की हत्या ! पत्नी संग घर में गाड़ दी लाश, 9 दिन बाद आत्मा के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

न्यूजीलैंड का विमेंस वनडे में सबसे बड़ा रनचेज:भारत का रिकॉर्ड तोड़ा, केर ने 179 रन बनाए; साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड का महिला वनडे में सबसे बड़ा रनचेज: भारत का रिकॉर्ड तोड़ा, केरल ने 179 रन बनाए; दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराया

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });