निसान इंडिया ने अपनी नई कॉम्पैक्ट MPV ‘ग्रेवाइट’ को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत ₹5.65 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है। यह कीमत शुरुआती 5 हजार ग्राहकों के लिए लागू होगी। ग्रेवाइट को रेनो ट्राइबर के प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है। 5 हजार ग्राहकों को 5 साल तक फ्री सर्विस ग्रेवाइट पर 3 साल या 1 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी मिलेगी। लेकिन ग्राहक इसे अपनी जरूरत के हिसाब से 10 साल या 2 लाख किलोमीटर तक बढ़वा सकते हैं। पहले 5 हजार ग्राहकों को शुरुआती 5 सालों के लिए ‘जीरो सर्विस कॉस्ट’ का फायदा मिलेगा। साथ ही, इन ग्राहकों को कार अपग्रेड करने जैसे अन्य बेनेफिट्स भी दिए जाएंगे। इंजन और माइलेज: 19.3 kmpl का दावा निसान ने अपनी नई कार ग्रेवाइट में 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 72hp की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही डीलर लेवल पर इसमें ‘डुअल-सिलेंडर CNG किट’ लगवाने की सुविधा भी मिलेगी। इंटीरियर और सीटिंग: 7 लोगों के बैठने की जगह कार के अंदर 5+2 सीटिंग कॉन्फिगरेशन मिलता है। डैशबोर्ड का लेआउट सरल है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर के लिए 7-इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। इंटीरियर की कलर स्कीम और ट्रिम्स ट्राइबर से अलग हैं, जिससे यह अंदर से फ्रेश महसूस होती है। इसमें वायरलेस चार्जिंग प?
निसान ग्रेवाइट ₹5.65 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च:7-सीटर कार में 19.6kmpl का माइलेज और 10 साल की वारंटी; रेनो ट्राइबर से मुकाबला
By worldprime
On: फ़रवरी 18, 2026 3:27 अपराह्न
---Advertisement---











