क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

नीतीश की समृद्धि यात्रा में आलू-प्याज की लूट:कर्मचारी नींबू लेकर भागे; मुंगेर में सब्जियों से ‘समृद्धि यात्रा’ लिखा था;CM के जाते ही टूट पड़े लोग

On: मार्च 19, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
नीतीश की समृद्धि यात्रा में आलू प्याज की लूट:कर्मचारी नींबू लेकर भागे; मुंगेर में सब्जियों से 'समृद्धि यात्रा' लिखा था;cm के जाते ही टूट पड़े लोग
---Advertisement---

नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के चौथे चरण में आज यानी गुरुवार को मुंगेर पहुंचे थे। उनकी यात्रा खत्म होते ही आलू, प्याज, नींबू, बैंगन समेत अन्य सब्जियों की लूट शुरू हो गई। नीतीश के स्वागत में सब्जियों से समृद्धि यात्रा लिखा गया था। जैसे ही नीतीश कुमार सभा खत्म करके निकले, लोग सब्जियों पर टूट पड़े। बकायदा झोले में वो सब्जियां भरकर ले गए। अधिकारी लोगों को समझाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। कोई नींबू तो कोई प्याज और आलू झोले में भरता दिखा। सब्जियों से सजावट कृषि विभाग की तरफ से की गई थी। भाषण खत्म सीट पर गए, फिर आकर भाषण देने लगे सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए लालू यादव पर निशाना साधा। CM ने कहा, 2005 से पहली वाली सरकार ने कुछ काम नहीं किया। शाम के बाद लोग निकलते नहीं थे। लेकिन हम लोगों ने सबकुछ बदला। अब बिहार में कानून का राज है। पहले शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल था। वो लोग किसी के लिए कुछ नहीं करते थे। हम लोगों के आने के बाद तेजी से विकास हुआ। संबोधन के दौरान बीच में उठकर जा रही महिलाओं से CM ने कहा- ऐ इधर-उधर मत जाओ, बैठो चुपचाप सुनो। जानोगी तभी ना सभी को बता पाओगी। अपना संबोधन खत्म करने के बाद नीतीश मंच पर मौजूद नेताओं के पास पहुंचे। उन्होंने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा। इसके बाद वे दोबार माइक के पास आए और भाषण देने लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में और आगे बढ़ेगा, इसलिए इन लोगों को धन्यवाद कीजिए। कार्यक्रम से आई 2 तस्वीरें देखिए… सम्राट के कंधे पर रखा हाथ, डिप्टी CM ने प्रणाम किया मुंगेर में सभा के दौरान CM नीतीश कुमार ने डिप्टी CM सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा। दरअसल जब सम्राट चौधरी भाषण खत्म कर अपनी सीट पर बैठन लगे तो उन्होंने CM को नमस्कार किया। इसके बाद सीएम ने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा। इससे पहले भी सीएम यात्रा के दौरान कई बार सम्राट के पास जाकर लोगों से ताली बजवा चुके हैं। बुधवार को सम्राट के पास खड़े होकर यह भी कहा था कि आगे यहीं देखेंगे। इधर, जीतन राम मांझी ने पटना एयरपोर्ट पर कहा कि नीतीश कुमार जो कहते हैं वह करते हैं। उन्होंने मुझे भी मुख्यमंत्री बनाया था। उनके निर्णय को सब स्वीकार करते हैं। हम भी उनका फैसले को स्वीकार करते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 118 करोड़ रुपए की अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उसके बाद वो जीविका दीदियों के स्टॉल पर गए। समृद्धि यात्रा की कुछ तस्वीरें देखिए CM की स्पीच की बड़ी बातें डिप्टी CM बोले- 1173 साल में नीतीश ने बिहार को बदला मुंगेर में सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा कि, 20 साल में नीतीश कुमार ने बिहार को बदल कर रख दिया। गांव-गांव तक विकास किया। मुंगेर को लोगों ने टापू बना दिया था। इस जिले के बारे में कोई नहीं सोचता था। लेकिन CM और PM की देन है कि हर तरफ सड़क ही सड़क है। 2005 में 6 हजार KM सड़क थी। नीतीश कुमार ने 20 साल में 1 लाख 40 हजार KM सड़क बनाकर लोगों को राहत दी। 2005 में 17 लाख लोगों के पास बिजली कनेक्शन हुआ करता था। पीएम मोदी और नीतीश ने मिलकर इस पर काम किया। अब बिहार में बिजली कनेक्शन बढ़कर 2 करोड़ 16 लाख है। मुंगेर के बाद लखीसराय में यात्रा मुंगेर में सभा करने के बाद नीतीश लखीसराय जाएंगे। वो वहां 144 योजनाओं का शिलान्यास और 117 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री की यह यात्रा भागलपुर से 17 मार्च (मंगलवार) को शुरू हुई थी, जो औरंगाबाद में शुक्रवार को खत्म होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जरूरत की खबर नवरात्रि व्रत में कैसे रहें एनर्जेटिक:7 जरूरी बातें ध्यान रखें, डाइटीशियन से जानें व्रत में क्या खाएं, क्या न खाएं

की जरूरत खबर- नवरात्रि व्रत में कैसे रहें एनर्जेटिकः 7 जरूरी बातें ध्यान रखें, डायटीशियन से जानें व्रत में क्या खाएं, क्या न खाएं

साइबर लिटरेसी फास्टैग रिचार्ज स्कैम:जानें कैसे फंसते हैं लोग, सस्ते के लालच में न आएं, रिचार्ज कराते हुए बरतें 10 सावधानियां

साइबर लिटरेसी- फास्टैग रिचार्ज स्कैमः जानें कैसे फंसते हैं लोग, सस्ते के लालच में न आएं, रिचार्ज करवाने पर बरतें 10 सावधानियां

भारत में आतंकी घटनाओं में 43% की कमी:पाकिस्तान आतंकवाद से प्रभावित देशों में टॉप पर, अफ्गानिस्तान में सुधार; ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 जारी

भारत में आतंकी घटनाओं में 43% की कमी:पाकिस्तान आतंकवाद से प्रभावित देशों में टॉप पर, अफ्गानिस्तान में सुधार; ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 जारी

वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान के काबुल में 4.6 तीव्रता का भूकंप

वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान के काबुल में 4.6 तीव्रता का भूकंप

भास्कर अपडेट्स:सिक्किम के मंगन में 4.1 तीव्रता का भूकंप

भास्कर अपडेट्स:सिक्किम के मंगन में 4.1 तीव्रता का भूकंप

भास्कर अपडेट्स:cji बोले ai को न्यायपालिका को मजबूत करना चाहिए, उसकी जगह नहीं लेनी चाहिए

भास्कर अपडेट्स:CJI बोले-AI को न्यायपालिका को मजबूत करना चाहिए, उसकी जगह नहीं लेनी चाहिए

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });