पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आज 8 मार्च को जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता ग्रहण कर ली। हालांकि इस कार्यक्रम में खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई, जबकि वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने ललन सिंह और संजय झा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे और उनके पिता ने पिछले 20 वर्षों में जो काम किए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्यसभा जाने का फैसला उनके पिता का होगा। #WATCH पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी में शामिल हुए।उन्होंने कहा, “मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। बिहार और देश के लिए मेरे पिता ने पिछले 20 सालों… pic.twitter.com/Cp3scRlUCs— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2026 निशांत कुमार ने बिहार और देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग उनके पिता पर भरोसा बनाए रखें। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने पिता की तरह हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। इस मौके पर वह सफेद कुर्ता और क्रॉक्स चप्पल पहने नजर आए?
नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने थामा JDU का दामन, बोले-पिता के काम को आगे बढ़ाऊंगा,देखें वीडियो …
By worldprime
On: मार्च 8, 2026 2:32 अपराह्न
---Advertisement---










