क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

नीतीश ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन:बोले- नई सरकार को सहयोग रहेगा; गृह विभाग पर ठोका दावा, JDU ऑफिस में तोड़फोड़

On: मार्च 5, 2026 5:17 पूर्वाह्न
Follow Us:
नीतीश ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन:बोले नई सरकार को सहयोग रहेगा; गृह विभाग पर ठोका दावा, jdu ऑफिस में तोड़फोड़
---Advertisement---

बिहार के CM नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा कैंडिडेट के लिए नामांकन दाखिल किया। CM के साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद JDU ने गृह विभाग पर अपना दावा ठोका है। अभी ये BJP के पास है। सम्राट चौधरी बिहार के गृहमंत्री हैं। वहीं, जदयू के सूत्रों के अनुसार सीएम नीतीश ने बेटे निशांत कुमार 8 मार्च (रविवार) को जेडीय जॉइन करेंगे। इसके बाद पार्टी में निशांत के आगे की भूमिका तय की जाएगी। पार्टी के नेता बैठक में इसपर फैसला लेंगे। नीतीश कुमार ने निशांत कुमार के ज्वाइनिंग को लेकर हरी झंडी दे दी है। निशांत की ज्वाइनिंग आज ही होनी थी। इसको लेकर जेडीयू कार्यालय में कार्यकर्ता के लिए भोज का इंतजाम किया गया था। लेकिन राज्यसभा नामांकन कार्यक्रम के कारण ज्वाइनिंग नहीं हुई। इधर, नीतीश के नॉमिनेशन के बाद अमित शाह ने कहा, ‘उनका ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा। बिहार के विकास के सारे मायने को उन्होंने गति देने का काम किया। उन्होंने अपने शासनकाल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया। उन्होंने न केवल बिहार की सड़कों को गांव तक जोड़ा, उसकी स्थिति में भी सुधार किया। इतने लंबे कार्यकाल में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा। भ्रष्टाचार का आरोप लगे बिना इतना लंबा राजनीतिक सफर शायद ही किसी ने तय किया हो, जो नीतीश कुमार ने तय किया है। उनका जो कार्यकाल मुख्यमंत्री होने के नाते हैं, उसे बिहार के लोग याद भी करेंगे और उसका सम्मान भी करेंगे। मैं फिर से नितिन नवीन और नीतीश कुमार का राज्यसभा में आने पर स्वागत करता हूं।’ बिहार का घटनाक्रम कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से : नीतीश बोले- नई सरकार को पूरा सपोर्ट नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने अपने X पर लिखा कि, ‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।’ नीतीश के ऐलान पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार में महाराष्ट्र मॉडल बीजेपी ने लागू किया है। भाजपा ने नीतीश कुमार को इतना टॉर्चर किया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी को खत्म कर देती है। बीजेपी ने नीतीश को हाईजैक किया है। अब नीतीश कुमार का पूरा पोस्ट मंत्री, विधायक और MLC को भगाया इधर, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने की खबर मिलने के बाद सुबह से ही कार्यकर्ता सीएम आवास पहुंचने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि, नीतीश कुमार बिहार के हैं। उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे। हम अपनी जान दे देंगे। CM हाउस के बाहर कार्यकर्ता रोते दिखे। कार्यकर्ताओं ने CM हाउस जा रहे बीजेपी कोटे के मंत्री सुरेंद्र मेहता, JDU MLC संजय गांधी और JDU विधायक प्रेम मुखिया को भगा दिया। जदयू दफ्तर में भी गुस्साए कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। खबर से जुड़े हाईलाइट्स नीतीश के नामांकन और इसके विरोध की 6 तस्वीरें… ये खबरें भी पढ़ें बिहार की सियासी हलचल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं को 24 हजार करोड़ दे रहे 4 चुनावी राज्य:तमिलनाडु में समर पैकेज, ​असम में बिहू बोनस; सबसे बड़ा दांव बंगाल में ममता ने लगाया

महिलाओं को 24 हजार करोड़ दे रहे 4 चुनावी राज्य:तमिलनाडु में समर पैकेज, ​असम में बिहू बोनस; सबसे बड़ा दांव बंगाल में ममता ने लगाया

हफ्ते की टॉप जॉब्स:यूपी कृषि विभाग में 2759 पदों पर भर्ती; साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1700 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 6063 नौकरियां

हफ्ते की टॉप जॉब्स:यूपी कृषि विभाग में 2759 पदों पर भर्ती; साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1700 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 6063 नौकरियां

खबर हटके ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल के दांत गिरे:23 सालों से मृत बेटे और गर्लफ्रेंड की शादी; 84 साल की दादी को ai लड़के से प्यार

खबर हटके- ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल के दांत गिरे:23 सालों से मृत बेटे और गर्लफ्रेंड की शादी; 84 साल की दादी को AI लड़के से प्यार

हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट:mp के 40 जिलों में 3 दिन बारिश की चेतावनी; up के 3 जिलों में ओले गिरे

हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट:MP के 40 जिलों में 3 दिन बारिश की चेतावनी; UP के 3 जिलों में ओले गिरे

मन की बात का 132वां एपिसोड आज:मिडिल ईस्ट संघर्ष पर बोल सकते हैं; पिछली बार ग्लोबल ai इम्पेक्ट समिट का जिक्र किया था

मन की बात का 132वां एपिसोड आज:मिडिल-ईस्ट संघर्ष पर बोल सकते हैं; पिछली बार ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट का जिक्र किया था

साइबर लिटरेसी 8th पे सैलरी कैलकुलेटर स्कैम:जानें क्या है ये स्कैम, ठग इसे कैसे दे रहे अंजाम, ये 11 तरीके आपको रखेंगे सुरक्षित

साइबर लिटरेसी- 8th पे सैलरी कैलकुलेटर स्कैमः जानिए क्या है यह स्कैम, ठग इसे कैसे अंजाम दे रहे हैं, ये 11 तरीके आपको सुरक्षित रखेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });