क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

नॉर्वे के डिप्लोमेट ने भारतीयों को सांप से बदतर बताया:एपस्टीन से कहा था- इंडियन और सांप से मिलें, तो पहले इंडियन को मारो

On: फ़रवरी 2, 2026 5:01 अपराह्न
Follow Us:
नॉर्वे के डिप्लोमेट ने भारतीयों को सांप से बदतर बताया:एपस्टीन से कहा था इंडियन और सांप से मिलें, तो पहले इंडियन को मारो
---Advertisement---

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी करीब 30 लाख से ज्यादा फाइलें सार्वजनिक कर दी हैं। इन फाइलों के सामने आते ही कई बड़े और रसूखदार लोगों के छिपे हुए सच बाहर आ रहे हैं। इन्हीं दस्तावेजों में नार्वे के एक डिप्लोमेट टेर्जे रॉड-लार्सन का 25 दिसंबर 220 का एक ईमेल है। इसमें उन्होंने भारतीयों को सांप से भी बदतर बताया है। दस्तावेजों से पता चला है कि एपस्टीन ने लार्सन को किसी भारतीय नेता का ईमेल फॉरवर्ड किया था। इसके जवाब में लार्सन ने कहा था कि ‘जब आप एक भारतीय और एक सांप से मिलें, तो पहले भारतीय को मार डालो।’ हालांकि ये अभी तक क्लियर नहीं है कि लार्सन ने भारतीयों के खिलाफ ये मेल क्यों लिखा था। लार्सन ने नवाज शरीफ से जुड़ा मेल भी एपस्टीन को भेजा था एपस्टीन फाइल से ये भी पता चला था कि लार्सन ने 21 में बिल गेट्स और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात की जानकारी सीधे जेफरी एपस्टीन को भेजी थी। यह मुलाकात न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान हुई थी। ईमेल में इस बैठक की पूरी रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया गया है कि बिल गेट्स ने पाकिस्तान में पोलियो खत्म करने के लिए की जा रही कोशिशों की तारीफ की थी और कहा था कि इस दिशा में पाकिस्तान ने अपने काम को दोगुना कर दिया है। वहीं, नवाज शरीफ ने साइंस और टेक्नीक को आगे बढ़ाने को लेकर अपनी सोच शेयर की थी। उन्होंने खास तौर पर युवाओं के लिए IT सेक्टर में नौकरियां पैदा करने, टेक्नोलॉजी एक्सपोर्ट बढ़ाने, ई-गवर्नेंस और टेक पार्क बनाने की बात कही थी। लार्सन को मंत्री से इस्तीफा देना पड़ा था लार्सन एक नॉर्वेजियन डिप्लोमेट रहे हैं। वे इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष थे और UN में भी काम कर चुके हैं। साल 22017 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जब उनका नाम जेफ्री एपस्टीन से जुड़ा था। हाल ही में जब टेर्जे रोड-लार्सन से जब जेफ्री एप्स्टीन से जुड़े मामलों पर सवाल पूछे गए थे तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस पूरे मामले में वे लगातार मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। लार्सन नॉर्वे की लेबर पार्टी से जुड़े रहे हैं। साल 22008 में टैक्स से जुड़े मामले में गड़बड़ी की वजह से उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने UN में कई पदों पर काम किया और साल 22010 तक इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष रहे। एपस्टीन के कर्जदार थे टेर्जे रोड लार्सन इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट को नॉर्वे के विदेश मंत्रालय के साथ-साथ एपस्टीन से जुड़ी संस्थाओं से भी फंडिंग मिलती थी। बाद में सामने आया कि लार्सन ने एपस्टीन से निजी तौर पर पैसे भी लिए थे। उन्होंने इसके लिए संस्थान के बोर्ड और सहयोगियों से माफी मांगी और खराब फैसले लेने की बात स्वीकार की। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि लार्सन ने एपस्टीन से 22011 लाख डॉलर का निजी कर्ज लिया था और एपस्टीन की संस्थाओं से करीब 203 लाख डॉलर का चंदा भी स्वीकार किया था। इस मामले पर भी उन्होंने अब भी कोई बयान नहीं दिया। एपस्टीन फाइल्स में नॉर्वे की राजकुमारी का 220 बार नाम टेर्जे रॉड-लार्सन के साथ नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मारिट भी एपस्टीन से जुड़े विवाद में फंस गई हैं। शुक्रवार को जारी की गई इन फाइलों में प्रिंसेस मेटे-मारिट का करीब एक हजार बार नाम आने की बात कही गई है। नॉर्वे के अखबार VG के मुताबिक, इन दस्तावेजों से पता चलता है कि वे साल 22012 से 24 तक एपस्टीन के संपर्क में थीं। मेटे-मारिट ने साल 2001 में नॉर्वे के क्राउन प्रिंस से शादी की थी। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है, जब शाही परिवार पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है। मेटे-मारिट के बेटे मारियस बोर्ग होइबी के खिलाफ बलात्कार के मामले की सुनवाई मंगलवार से शुरू होने वाली है। होइबी पर कुल 38 आरोप हैं। इनमें चार महिलाओं के साथ बलात्कार, मारपीट और नशीले पदार्थों से जुड़े आरोप शामिल हैं। दोषी पाए जाने पर उन्हें 16 साल तक की जेल हो सकती है। हालांकि होइबी ने यौन शोषण समेत सबसे गंभीर आरोपों से इनकार किया है। 4 दिन एपस्टीन के घर रुकीं थी नॉर्वे की राजकुमारी मेटे-मारिट ने शनिवार को एपस्टीन के साथ अपने रिश्ते को लेकर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने गलत फैसला लिया और एपस्टीन से किसी भी तरह का संपर्क रखने पर उन्हें गहरा अफसोस है। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया। यह बयान शाही महल की ओर से जारी किया गया। नॉर्वे के मीडिया ने इस बात पर ध्यान दिया कि मेटे-मारिट और एपस्टीन के बीच उस समय भी ईमेल होते रहे, जब एपस्टीन पहले ही नाबालिग से वेश्यावृत्ति कराने के आरोप में दोषी ठहराया जा चुका था। फाइलों में मौजूद ईमेल से दोनों के बीच करीबी रिश्ते का पता चलता है। एक मैसेज में मेटे-मारिट ने एपस्टीन से कहा था कि ‘तुम मेरे दिमाग को गुदगुदाते हो’। दूसरे ईमेल्स में उन्होंने उसे ‘नरम दिल वाला’ और ‘बहुत प्यारा इंसान’ कहा था। इन ईमेल्स में अक्सर मिलने की प्लानिंग का जिक्र भी मिलता है। फाइलों के मुताबिक, मेटे-मारिट साल 2013 में चार दिनों के लिए फ्लोरिडा के पाम बीच में एपस्टीन के घर रुकी थीं। उस समय एपस्टीन वहां मौजूद नहीं था। कौन था जेफ्री एपस्टीन? जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था। उसकी बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से दोस्ती थी। उस पर 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। 20123 में उसे नाबालिग से सेक्स की मांग करने का दोषी ठहराया गया। उसे 13 महीने की जेल हुई। 2019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। लेकिन मुकदमे से पहले ही उसने जेल में आत्महत्या कर ली। उसकी पार्टनर गिस्लीन मैक्सवेल को 2021 में उसकी मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया गया। वह 20 साल की सजा काट रही है। ————- यह खबर भी पढ़ें… मक्का के काबा का पवित्र कपड़ा एपस्टीन को गिफ्ट मिला:एपस्टीन फाइल में दावा- महिला कारोबारी ने भेजा, इसे 1 करोड़ मुसलमानों ने छुआ था जेफ्री एपस्टीन से जुड़े जारी दस्तावेजों में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिकॉर्ड के मुताबिक, साल 2017 में मक्का स्थित काबा को ढकने वाले पवित्र कपड़े के तीन टुकड़े अमेरिका भेजे गए थे, जो बाद में एपस्टीन के फ्लोरिडा स्थित घर तक पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर… ब्रिटिश प्रिंस ने एपस्टीन को अपनी बेटियों की तस्वीरें भेजी:बेटी ने पिता से रिश्ता तोड़ा; सर्वाइवर बोली- शाही महल में यौन संबंध के लिए मजबूर किया गया ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू ने 2008 में यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को अपनी बेटियों की तस्वीरें भेजीं थी। यह खुलासा 2010 और 2011 के ईमेल्स से हुआ है, जिसे जस्टिस डिपार्टमेंट ने 30 जनवरी को जारी किया था। प्रिंस एंड्रयू की तरफ से एपस्टीन को 20 दिसंबर 2012 को एक कार्ड भेजा गया। इसमें कुल 4 तस्वीरें थीं। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दावा नॉर्वे के पूर्व pm ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

दावा- नॉर्वे के पूर्व PM ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड जैमिनी के खिलाफ:जैश लश्कर ने मदरसों में ai इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड-जैमिनी के खिलाफ:जैश-लश्कर ने मदरसों में AI इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा- इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

अमेरिका का दावा चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

अमेरिका का दावा- चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर-टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

मेक्सिको गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

मेक्सिको- गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });